Showing posts with label Smartphone. Show all posts
Showing posts with label Smartphone. Show all posts

Sunday, 11 December 2016

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के Paytm से करे पेमेंट्स - Payment with paytm even without internet and smartphone

नोटबंदी के बाद कैशलेस या डिजिटल पेमेंट्स ही विकल्प हैं. कैशलेस या डिजिटल पेमेंट्स के लिए Paytm एक ऐसा प्ल्टेफार्म  है , जो दूसरे प्ल्टेफार्म  की अपेक्षा ज्यादा यूज होता हैं. ऐसे में Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है. जो बिना इंटरनेट के भी ट्रांजेक्शन कर सकता हैं.  इसको यूज करने की प्रॉसेस भी बहुत ही आसान हैं.

बिना इंटरनेट Paytm यूज करने का प्रॉसेस :

  1. Paytm में रजिस्टर कराये  (यूजर्स अपना मोबाइल नंबर को Paytm में रजिस्टर कराये. Paytm के 4 अंकों का Paytm पिन बनाये.)
  2. रुपए ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स recipient का मोबाइल नंबर, अमाउंट और अपना Paytm पिन डाले. 


उसके बाद आपके वॉलेट से पैसे ट्रांसफर हो जायेंगे.  Paytm से रुपए ट्रांसफर ही नही फोन को रिचार्ज करने के साथ और दूसरे बिल भी भर सकता हैं . इसके लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी.

वर्तमान में टेक्सी, ऑटो, पेट्रोल पंप, ग्रोसरी शॉप्स, रेस्टोरेंट्स, कॉफी शॉप, मल्टीप्लेक्स, पार्किंग, फार्मेसी, हॉस्पिटल, किराना शॉप सभी जगह डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म Paytm से पेमेंट आसानी से हो रहा हैं. आपको बता दे कि 850,000 से भी अधिक व्यापारी Paytm पेमेंट मोड को एक्सेप्ट कर रहे हैं.

Keywords : Digital Payment , paytm ,  internet , smartphone

Tuesday, 13 September 2016

अब एक स्मार्टफोन में 2 व्हाट्सअप अकाउंट ऐसे चलाये - You can use 2 whatsup account in single smartphone

आज कल ड्यूल सिम स्मार्टफोन का ट्रेंड हैं. ऐसे में यदि आपनके दोनों नंबर पर व्हाट्सअप चलने लगे तो सोने पर सुहाग हो जायेगा. जी हाँ. किसी भी स्मार्टफोन में 2 व्हाट्सअप अकाउंट चलाने के लिए बस कुछ स्टेप फॉलो करने हैं उसके बाद आपन एक ही फ़ोन 2 व्हाट्सअप अकाउंट चला सकते हैं.


  • गूगल प्ले स्टोर से Parallel space- Multi accounts डाउनलोड कर फ़ोन में इनस्टॉल कर ले. जो आपको दो अकाउंट इतेमाल करने में मदद करेगा. 
  • डाउनलोड होने के बाद होम स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखेगा. जिसमे पहला कंट्रोल सेंटर (Control center) और दूसरा Incognito installation होगा. इसके साथ ही स्क्रीन पर प्लस साइन दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं. इसको क्लिक करते ही कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिसमे से आपको व्हाट्सअप सेलेक्ट करने हैं 
  • उसके बाद आप दूसरे व्हाट्सउप अकाउंट को पहले अकाउंट की तरह ही इनस्टॉल करे. इसको वेरीफाई करने के बाद आप दोनों व्हाट्सअप अकाउंट यूज कर सकते हैं 

Keywords : whatsup, information about Whatsup, Smartphone, 

Sunday, 3 July 2016

जाने क्या होता हैं सिम कार्ड क्लोनिंग , Know about Sim card cloning




कई बार ऐसे समाचार में पढ़ने को मिला होगा कि किसी के क्रेडिट कार्ड से किसी दूसरे ने शॉपिंग कर लिया वह भी बिना किसी जानकारी के. या फिर किसी ने किसी के अकाउंट से पैसे निकल लिए. जैसे कि एक 72 साल की महिला के साथ हुआ . इस  अचानक से महिला के फोन पर एक मैसेज आया. जिसमे उसके बैंक अकाउंट से 11 लाख रुपए विड्रॉ हुआ था . खोज बिन करने उपरांत जो पता चला वो बिलकुल चौंकाने वाला बात था. उस महिला के सिम कार्ड की क्लोनिंग करके बैंक को कॉल करके बैंकिंग डिटेल्स निकल कर उसके पैसे निकले गए थे.

अब आप जानना चाहेंगे की सिम कार्ड क्लोनिंग क्या होता हैं ?, सिम कार्ड क्लोनिंग कोई प्रोफेशनल हैकर ही कर सकता हैं.  एक सॉफ्टवेयर की मदद से एक सिम कार्ड का पूरा डाटा दूसरे सिम कार्ड में ट्रांसफर करना ही सिम कार्ड क्लोनिंग हैं. जो साइबर क्राइम की तरह हैं. प्रोफेशनल हैकर्स एक सिम कार्ड रीडर और क्लोनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से सिम कार्ड क्लोनिंग करते हैं. और ओवर-द-एयर (OTA) कमांड भेज कर भी सिम क्लोनिंग की जाती हैं.

लेकिन आप कुछ बातों का ख्याल रखकर आप  सिम क्लोनिंग से बच सकते हैं. जैसे कि अपना फोन गलती से भी किसी अननोन व्यक्ति के हाथ में न दे. फोन सर्विसिंग ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में ही कराये, ध्यान रहे कि  फोन देने से पहले अपना सिम कार्ड अपने पास रख लें. जिसने हो सके अननोन नंबर से आ रहे कॉल्स से बचें. और +92, +90, +09 या +96 वाले कोड से आने वाले फोन को कतई उत्तर ना करें. और यदि आपने गलती से ऐसा कोई कॉल रिसीव भी कर लिया और कॉल करने वाला व्यक्ति आपसे कोई नंबर डायल करने के लिए कहे तो ऐसे में फ़ोन को तुरंत काट दें. क्योंकि कई बार ऐसा होता हैं कि  हैकर आपको उलझा कर आपका कॉन्टैक डिटेल कॉपी करने की कोशिश कर रहा हो.


आपके सिम कार्ड का क्लोन बनाया गया है या नहीं इसके लिए अपना फोन स्विच ऑफ कर दें इसके बाद अपने ही नंबर पर फोन करें अगर अभी भी घंटी बज रही है इसका मतलब है कि आपका सिम कार्ड क्लोन किया गया है. अगर कोई आप से लगातार आपके नंबर पर बिजी टोन आने की शिकायत करता है, जबकि उस समय आप अपने फोन से कॉल नहीं कर रहे थे. ऐसे में हो सकता है कि आपका सिम कार्ड क्लोन किया गया हो. अगर अचानक ही आपका फोन बिल काफी ज्यादा आने लगा है तो बिल को ध्यान से चेक करें। कहीं आपके नंबर से कोई इंटरनेशनल कॉल्स तो नहीं कर रहा।

Keywords :  sim card cloning, cloning, protect Sim card, Smartphone, Security, Sim Security, Cyber crime

Thursday, 23 June 2016

बारिश में ऐसे बचाएं अपना 'स्मार्टफोन' - Protect your Smartphone from rain

मॉनसून का आगमन हो रहा है। लेकिन ऐसा तो है नहीं कि बारिश हो और आप अपने स्मार्टफोन को घर पर ही छोड़कर चले जाए। बारिश होने पर हर किसी को सबसे पहली चिंता अपने स्मार्टफोन को भिंगने से बचाने की होती है। यदि आप इन बातो का ख्याल रखे तो मॉनसून सीजन में भी आपको स्मार्टफोन के भीगने का डर नहीं रहेगा.

स्मार्टफोन प्रोटेक्ट करने के टिप्स हैं : 


  • हमेशा अपने साथ एक जिपलॉक बटुआ रखें। 
  • बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को हाथ में थामनकर ना चलें।
  • अपने स्मार्टफोन के लिए वाटरप्रूफ कवर खरीदें।
  • आप ब्लूटूथ हैंडसेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो वार्टरप्रूफ स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं।

Keywords : Rain, Smartphone, protection of Smartphone, Zip lock, Waterproof Cover, Bluetooth handset, Waterproof  Smartphone

Sunday, 5 June 2016

अपने आवाज से लॉक करें स्मार्टफोन - Easy to set self voice lock in smartphone


यदि आपका फ़ोन आपकी आवाज सुनकर ही अनलॉक हो तो आपको कैसा लगेगा. जी हाँ , अब आप स्मार्टफोन को लॉक करने के लिए मैचिंग पैटर्न की जगह अपने आवाज को सेट कर सकते है. यह बहुत ही आसान है . इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलोे करने है . इसको वॉयस लॉक भी कह सकते है .

वॉयस लॉक सेट करने का प्रोसेस है :

  1. Voice Lock Screen एप्प गूगल प्ले स्टोर से सर्च करके डाउनलोड करें . 
  2. Voice Lock Screen एप्प को इनस्टॉल करके ओपन करें . 
  3. ओपन करने के बाद माइक आइकॉन को टैप करके वॉयस रिकॉर्ड करें (सेट करें). उसको सेव करें . 
  4. सेव करने के बाद बैकअप पासवर्ड फीड करने के लिए आएगा , बैकअप पासवर्ड को फीड करें .  आपको पासवर्ड बदलने के समय इसकी जरूरत होगी , इसलिए यह जरुरी है . 
  5.  बैकअप पासवर्ड फीड होने के बाद फ़ोन में वॉयस लॉक सेट हो जायेगा . 


अब आप अपने फ़ोन को अनलॉक करने के लिए रिकॉर्ड किया गया वॉयस को दुहराए , आपका फ़ोन अनलॉक हो जायेगा . इसमें आपको धुयाँ रखना है कि , वॉयस गलत नहीं हो . क्योकि आपके सही वॉइस रिकॉर्ड के बिना आपका फोन अनलॉक नहीं होगा.
 यदि आप चाहते है कि पासवर्ड बदलना है तो , एप्लीकेशन में जाकर Change password ऑप्शन को क्लिक (टैप)करें . इसके बाद एप्प Old password पूछेगा , यहाँ आप बैकअप पासवर्ड फीड करेंगे जो अपने इंस्टालेशन के समय फीड किया था . अब यहाँ दूसरा पासवर्ड फीड करके इसे सेट कर सकते है.

यदि आप पासवर्ड भूल भी जाते है तो एप्प ओपन करने के बाद उसमे उप्पेर दाहिने साइड में बने लॉक के आइकॉन को क्लिक करना है. क्लिक करते ही बैकअप पासवर्ड फीड का ऑप्शन आता है. यहाँ बैकअप पासवर्ड डालने से फ़ोन अनलॉक हो जायेगा.


Keywords : Voice Lock Screen , App, Mobile app, Smartphone, Lock , Mobile Lock, Lock Andriod Smartphone, Screen Lock, Screen, Change password, 

Saturday, 16 April 2016

लैपटॉप यूज करते है तो इन बातो का ख्याल रखें - How to take care of Laptop




आज के हाई टेक ज़माने में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बाद यदि किसी गैजेट्स का जिक्र होता है तो वो है लैपटॉप । लैपटॉप सभी की फेवरेट डिवाइस है। प्रोजेक्ट कम्प्लीट करने से मूवी देखने तक यह सभी जरूरतें पूरी करता है।  हम जैसे अपनी जरूरतों का ख्याल रखते है वैसे ही हमे आपने गैजेट्स की भी केयर करनी पड़ती है  लेकिन इसकी केयर को लेकर हम उतने एलर्ट नहीं होते। इस डिवाइस के साथ की गई गलतियां हमें भारी पड़ सकती हैं। ऐसी कई गलतियां होती है जिसे हम नजर अंदाज कर देते है जैसे :


  •  लैपटॉप को स्क्रीन से पकड़ना :  ये कॉमन गलती लैपटॉप यूजर्स अपने लैपटॉप के साथ अक्सर दोहराते हैं। इससे  न सिर्फ लैपटॉप के Hinges पर प्रेशर पड़ता ब्लकि इससे लैपटॉप स्क्रीन भी डैमेज हो सकती है। 
  •  लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना  : कई यूजर्स लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखते हैं। काम करते वक्त और काम नहीं होने पर भी पावर बटन ऑन रखते हैं। लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखने से उसकी बैटरी लाइफ कम होती है।
  •  लैपटॉप को उसके पॉवर कोर्ड के साथ खींचना : अक्सर यूजर्स लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं और कोर्ड को चार्जिंग पाइंट से हटाए बिना ही उसे एक प्लेस से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। इससे प्लग डैमेज होने के साथ ही लैपटॉप का DC जैक भी डैमेज हो सकता है। 
  •  लैपटॉप को हमेशा लैप (गोद) में रखना : लैपटॉप को हमेशा गोद या बेड पर रखकर काम करने से लैपटॉप ओवर हीटिंग होने के साथ ही उसके इंटरनल पार्ट डैमेज हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे में एयर वेंट्स कवर हो जाती हैं। और कूलिंग नहीं हो पाती। हांलाकि ऐसे लैपटॉप को यूज करना Comfertable लगता है। लेकिन यह लैपटॉप के लिए सही नहीं है।  
  •  खाना खाते समय लैपटॉप का यूज करना  : अक्सर हम लैपटॉप पर मूवी देखते या गेम खेलते हुए खाना खाते हैं। यह हमें फनी लगता है। लेकिन यह आदत लैपटॉप के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। लैपटॉप पर जूस या पानी गिरने पर शॉटसर्किट, लैपटॉप में आग लगने और अचानक Shut Down होने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। 
  •  लैपटॉप को एंटी वायरस के बिना यूज करना : लैपटॉप को एंटी वायरस के बिना यूज करने से इसका परफॉर्मेंस स्लो होने के साथ ही यह पूरी तरह से फेल भी हो सकता है। हैकिंग और डेटा लॉस का खतरा तो होता ही है। 
  • पावर कोर्ड को गलत डायरेक्शन में लगाना : लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाते वक्त हम ध्यान नहीं रखते कि कोर्ड रास्ता तो नहीं रोक रही है। ऐसे में अचानक किसी के आने या टकरा जाने से पॉवर कोर्ड पर अचानक प्रेशर पड़ता है। इससे इसके डैमेज होने के साथ ही लैपटॉप भी फ्लोर पर गिर सकता है। इससे लैपटॉप के इंटरनल के साथ ही एक्सर्टनल पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं।    
  • लैपटॉप को बंद किए बिना छोड़ देना  : कुछ लैपटॉप में Hibernate का ऑप्शन ऑटो होता है। जो लिड क्लोज होने पर अपने आप ऑन हो जाता है। लेकिन लैपटॉप का यूज न होन पर उसे पूरी तरह से बंद करना ही सही होता है। 
  • टेक्नीशियन बनना  : जब तक आपको हार्डवेयर की पूरी जानकारी न हो लैपटॉप को न खोलें। इससे आपके लैपटॉप की परेशानी सॉल्व होने के जगह बढ़ सकती है। साथ ही थोड़ी सी गलती होने पर इससे आपका लैपटॉप पूरी तरह से खराब हो सकता है।  
  • लैपटॉप को बगैर इलेक्ट्रिक प्रोटेक्शन के यूज करना  : लैपटॉप पर इलेक्ट्रिक फ्लेक्चुएशन का ज्यादा असर होता है। Surge Protection के बगैर लैपटॉप का यूज करना उसे हमेशा के लिए खराब कर सकता है। 


ऐसे करने से बढ़ जाएगी लैपटॉप की लाइफ 


  •  हमेशा लैपटॉप को उसके बेस से ही पकड़ें । 
  •  लैपटॉप कम्प्यूटर की तरह नहीं होते। 100 बैटरी चार्ज होने पर उसे चार्जिंग से हटा देना चाहिए। 
  • लैपटॉप को चार्जिंग पोइंट से निकालने के बाद ही मूव करें। 
  •  लैपटॉप यूज करने का सही तरीका मजबूत और फ्लैट सरफेस पर रखकर काम करना है। इसे तकिए पर भी नहीं रखना चाहिए।
  •  लैपटॉप पर काम करते वक्त खाना या जूस न पिएं। साथ ही लैपटॉप के पास सेम सरफेस पर लिक्विड न रखें। 
  • लैपटॉप में अच्छा एंटीवायरस डाउलनोड करें। फ्री एंटीवायरस की जगह पेड लाइसेंस वाला एंटीवायरस रखें। यह आपके लैपटॉप को पूरी तरह सिक्योर रखेगा।  
  • लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाते वक्त ध्यान रखें। कोर्ड को एेसी जगह न लगाएं जहां से ये किसी के रास्ते में आएं। '
  •  लैपटॉप को Shut Down करें इसके पहले उसे स्लीप मोड या Hibernate पर भी डाल सकते हैं। 
  • लैपटॉप में कोई भी परेशानी होने पर उसे एक्सपर्ट को दिखाएं।
  • लैपटॉप को सूरज Protector से सिक्योर कर यूज करें।


Keywords : Hibernate , Shut Down, Sleep, Laptop, Charge, Anti virous,  Computer, Charging cord 

Friday, 8 April 2016

आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आपके पसंद का आइकॉन- Icon of your choice in your Android smartphone

हम जानते है की एंड्रॉयड स्मार्टफोन को पर्सनलाइज किया जा सकता  है.  वॉलपेपर, विजिट्स और लॉन्चर के जरिए अपने स्मार्टफोन को अपने तरीकों में बदल सकते हैं. इसे हम अपने मन मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं. आप एंड्रॉयड के सभी आइकन्स को भी बदल सकते हैं , आप आइकन के सैकड़ों डिजाइन में से अपना मन पसंद आइकॉन चुन सकते हैं और आइकन्स को बेहतरीन बना सकते हैं.

 स्मार्टफोन में आइकन्स को भी बदलने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एक लॉन्चर इंस्टॉल करना होगा. क्योंकि बिना लॉन्चर के आइकन पैक काम नहीं करते.

यहां कुछ ऐसे आइकन पैक बताए गए है  जिसे इस्टॉल करते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है.

Outer Space Icon Pack :यह आइकन पैक दूसरों से काफी अलग है. इसे इंस्टॉल करने पर सभी आइकन कार्टून की तरह हो जाएंगे. इसके दो मेन कैरेक्ट- रैबिट और कैट हैं. सभी आइकन एक दूसरे से अलग दिखते हैं, लेकि कई बार आप चकमा खा सकते हैं. कार्टून कैरेक्टर जिन्हें पसंद है उनके लिए यह अच्छा आइकन पैक है. इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Moonshine :यह गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले आइकन पैक्स में से एक है. इसे खास तौर पर एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के लिए बनाया गया है. इसके आइकन भी कलरफुल हैं और मैटेरियल डिजाइन वाले हैं. देखने में काफी सिंपल और कैची लगते हैं. इसे भी गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Polycon :आपके पास स्टॉक एंड्रॉयड नहीं है और आपको इसे यूज करना है तो यह आइकन पैक आपके लिए बेहतर है. इसमें दिए गए आइकन्स मैटेरियल लुक वाले हैं. इसमें आपको 500 आइकन मिलेंगे. गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री डाउनलोड कर सकते हैं.

Min :जैसा इसका नाम है वैसे ही इसमें दिए गए आइकन हैं. यह सभी आइकन को छोटा कर देता है और सभी के कलर को एक जैसे करता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर साबित होगा जो बड़े आइकन और ज्यादा कलर से परेशान रहते हैं. इसे भी गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Candy Cons :इस आइकन पैक में 1,000 आइकन हैं और सभी कलरफुल हैं. हालिया अपडेट में इसे भी एंड्रॉयड के नए वर्जन तर्ज पर मैटेरियल डिजाइन का बनाया गया है. इसमें सिर्फ आइकन ही नहीं बल्कि वॉलपेपर भी हैं. इसके अलावा नए आइकन के लिए इसमें रिक्वेस्ट भी किया जा सकता है.


Keywords : Android, Icon Pack, Smartphone, Revamp, Launcher, Candy Cons, Min, Polycon, Moonshine, Outer Space Icon Pack






Tuesday, 29 March 2016

डेटा बैकअप करने का तरीका - Process to take Data backup of Smartphone


 एंड्रॉयड के साथ एक अच्छी बात यह है कि आपको फोन सेटअप करने के लिए गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है, और इसके साथ आपके डिवाइस का बैकअप बनना शुरू हो जाता है। बैकअप को चेक करने के लिए  दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।


  1.   स्मार्टफोन फोन की सेटिंग्स में जाएं। 
  2.   बैकअप एंड रीसेट को चुनें।
  3.   आप Back up my data का ऑप्शन होगा ।
  4.   इसके बाद पिछले पेज पर वापस जाएं। स्क्रॉल डाउन करके अकाउंट्स ऑप्शन तक पहुंचे फिर गूगल पर  टैप करें।  
  5.  आप अपना गूगल अकाउंट देख पा रहे होंगे जिसका इस्तेमाल फोन सेटअप करने के लिए किया गया था। इसके बगल में एक ग्रीन सिंक सिंबल भी होगा। अब अकाउंट पर टैप करें।
  6.  यह सुनिश्चित करें कि सभी ऑप्शन चुने हुए हैं। इसके बाद आपके गूगल अकाउंट के जरिए कैलेंडर, कॉन्टेक्ट्स, ईमेल और फोटो, सब कुछ अपने आप ही गूगल+ पर बैकअप हो जाएंगे।


 Note : एंड्रॉयड के सभी वर्जन अपने आप ही फोटो बैकअप नहीं करते।


Keywords :  Process , take Data backup , Smartphone, backup

मैमोरी कार्ड को फॉर्मेट करने का तरीका

 स्मार्टफोन के मैमोरी कार्ड को पूरी तरह से फॉर्मेट करने का  बहुत ही आसान  तरीका


  1.  स्मार्टफोन की  सेटिंग्स में जाएं और स्टोरेज चुनें।
  2.  नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Erase SD card पर टैप करें। इसके बाद आपको एक वार्निंग मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि ऐसा करने से आप अपना सारा डेटा खो देंगे।
  3.  इसके बाद आगे बढ़ने के लिए Erase SD card बटन पर टैप करें। अगर आपका एसडी कार्ड पासवर्ड से सिक्योर है तो आपको आगे बढ़ने के लिए PIN डालने की जरूरत पड़ेगी।


कभी कभी फॉर्मेट किए गए एसडी कार्ड से भी फाइल्स को रिकवर किया जा सकते हैं, और इस प्रोब्लम से छुटकारा पाने का आसान तरीका है ''लेयरिंग''। फॉर्मेट किए हुए कार्ड में कुछ और डेटा डाल दें, फिर उसे डिलीट करें, और इस प्रोसेस को दो-तीन बार दोहराएं। ऐसे करने से ऑरिजनल डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

Keywords : Momery Card , Format, Smartphone, Storage , Delete

Saturday, 19 March 2016

सभी बजट स्मार्टफोन के जरूरी फीचर - The essential feature of the budget smartphone

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा मांग बजट स्मार्टफोन की ही है। बजट स्मार्टफोन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ही बड़ी कंपनियों से लेकर चीनी हैंडसेट निर्माता भी महंगे फीचर से लैस बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर ध्यान दे रही हैं। बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में चल रही रेस ने कंपनियों को एडवांस फीचर वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने पर मजबूर भी कर दिया है।

शाओमी और एलईईको जैसे ब्रांड 12,000 से कम कीमत के स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेसर और क्विक चार्जिंग तकनीक जैसे प्रीमियम फीचर देकर पहले ही इस रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन अभी भी कई बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में महंगे स्मार्टफोन वाले उन फीचर की कमी है जिसकी वजह से महंगे स्मार्टफोन ग्राहक की पसंद बनते हैं।

यहां जानें वो 5 जरूरी फीचर जिन्हें निर्माताओं को सभी बजट स्मार्टफोन में देना चाहिए।

1. फिंगरप्रिंट स्कैनर
मार्शमैलो अपडेट के साथ ही गूगल ने फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई मुख्य फीचर नए जोड़े हैं। इसलिए बजट स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर होना जरूरी हो गया है। फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आप सिर्फ आसानी से फोन को ही अनलॉक नही करते बल्कि आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित भी बनाता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर को आप अपने क्रेडिट कार्ड डिटेल के बफर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दोबारा अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल ऑनलाइल नहीं डालनी होगी।



इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर से आप बिना फोन को एक्टिव किये मनचाहे ऐप को खोल और इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय बाजार में पहले ही कम दाम में एलईईको एलई 1एस, कूलपैड नोट 3 लाइट और लेनोवो के कई स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मौजूद हैं। अगर कूलपैड 7,000 रुपये के फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है तो निश्चित तौर पर दूसरी कंपनियां भी ऐसा कर सकती हैं।

2. यूएसबी टाइप-सी
आने वाली यूएसबी कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए यूएबी टाइप-सी पोर्ट होना जरूरी है (हर कोई मेरी बात से सहमत नहीं हो सकता)। बजट स्मार्टफोन के साथ-साथ सभी स्मार्टफोन में यह एक मानक के तौर पर आना चाहिए। हालांकि अभी बहुत से यूजर के लिए टाइप-सी पोर्ट बहुत बडड़ी जरूरत नहीं है लेकिन इसके कई फायदे हैं। यूसबी टाइप-सी से लैस स्मार्टफोन डिफॉल्ट क्विक चार्ज होते हैं और लगभग सभी भारतीय यूजर के लिए यह बहुत बड़ी बात है।



इसके अलावा, यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। हालांकि, अभी बहुत सारे निर्माता यूएसबी टाइप-सी एक्सेसरी नहीं बना रहे हैं। अगर बजट स्मार्टफोन में भी यह फीचर आता है तो इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। एलईईको एलई 1एस में टाइप-सी पोर्ट दिया गया है जिससे पता चलता है कि बजट डिवाइस में इस फीचर का होना मुश्किल नहीं है।

3. लेजर एफ/पीडीएफ
फ्लैश के साथ बेहतरीन तस्वीर खींचने के लिए लेजर ऑटोफोकस तकनीक बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए हर स्मार्टफोन कैमरे को इस तकनीक से लैस होना चाहिए। आसुस ज़ेनफोन 2 लेजर बजट स्मार्टफोन में इस फीचर के साथ उपलब्ध है और यह बात सभी कंपनियों को ध्यान रखना चाहिए।



इन दिनों सभी स्मार्टफोन निर्माता अपने बजट सेगमेंट स्मार्टफोन में कैमरे को एक यूएसपी की तरह पेश कर रहे हैं। ऑटोफोकस फीचर ना होने की वजह से जब आप बेस्ट शॉट नहीं ले पाते हैं तब ऑटोफोकस फीचर लैस स्मार्टफोन जरूरी हो जाता है।

अगर आप किसी स्मार्टफोन के कैमरे को प्रमोट कर रहे हैं तो किसी भी प्यार भरे लम्हे को तस्वीर में कैद करने के लिए अगर स्मार्टफोन के कैमरे में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस होना जरूरी है।

4. क्विक चार्जिंग
शायद यह एक सबसे ज्यादा जरूरी फीचर है जो बजट स्मार्टफोन में होना ही चाहिए। अब जबकि इन स्मार्टफोन में बैटरी क्षमता कम है और चूंकि फोन के डिजाइन और उन्हें पतले से पतला बनाने के लिए बैटरी भी छोटी कर दी जाती है तब क्विक चार्जिंग तकनीक बैटरी चार्ज रखने में मददगार होगी। धारे-धीरे यह एक आम फीचर बन रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी स्मार्टफोन में अनिवार्य हो जाएगा।



5. एनएफसी
एनएफसी गूगल प्ले इस्तेमाल करने का सबसे सुरक्षित तरीका है और इसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए बजट स्मार्टफोन का एनएफसी इनेबल होना जरूरी है। हालांकि, यह तकनीक सिर्फ सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट तक ही सीमित नहीं है। इसमें अपार संभावनाएं निहित हैं।

बाजार में की एनएफसी टैग उपलब्ध हैं जिससे आप कुछ निश्चित टास्क कर सकते हैं। इससे आप सिर्फ टैग पर टैप कर प्रीसैट टास्क को कर सकेंगे। एनएफसी एक बहुत काम का फीचर है और बजट सेगमेंट में लेनोवो वाइब के4 नोट में यह पहले से उपलब्ध है।

ये पांच फीचर महंगे स्मार्टफोन में देखे जाते हैं लेकिन हाल ही में लॉन्च हुए कई बजट स्मार्टफोन में भी उपलब्ध हैं।



Keywords : The essential feature of the budget smartphone, Smartphone, Mobile, Budget Smartphone

Tuesday, 15 March 2016

खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका -Step to search your lost Smartphone

हमारे आस पास कई ऐसे इंसिडेंट होते है जिसमे कभी किसी का फ़ोन खो जाता है तो कभी कहि छूट जाता है तो कई लोग भूल भी जाते है और जब फ़ोन कई जरूरत होती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है . जब कभी किसी का फ़ोन खोता है तो उसके साथ साथ बहुत सारी परेशानिया झेलनी पड़ती जैसे , कॉन्टेक्ट नंबर ,  पासवर्ड , कुछ जरूरी इनफार्मेशन के साथ डॉक्यूमेंट और इमेजेज खो जाते है . इन सब परेसानी से बचने हा तरीका है क्यों न खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ निकले . खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका :

  • स्मार्टफोन में लगभग सभी आपने ईमेल आई डी को एक्सेस करते है .  
  • स्मार्टफोन में एक्सेस ईमेल आई डी को लोगिन करे .
  • गूगल सर्च बार में टाइप करे "where's my Phone". और एंटर प्रेस करे`.
  • एंटर प्रेस करते ही गूगल मैप ओपन होगा जो फ़ोन का लोकेशन दिखेगा , 
  • आप इस ओपन विंडो से फ़ोन पर कॉल भी कर सकते है यदि फ़ोन  साइलेंट मोड में हो तब भी फ़ोन रिंग हो सकता है 

Step to Search your phone when it is lost

  • Login to Gmail id which active in your phone
  • Open Google in new tab
  • Type "Where's my phone" in Google search
  • Press enter and see what happen 
  • Google map open auto and show current location of your phone
  • Now you can make a proper call up on your cell phone

Keywords : How to search your lost Smartphone, Smartphone, , gmail, Google, google Map

Thursday, 18 February 2016

एंड्रॉयड यूजर्स इन फीचर्स के जरिए स्मार्टफोन को बना सकते हैं और स्मार्ट - these features of android can make your device more smarter

एंड्रॉयड में कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिसे गूगल नहीं चाहता कि आम यूजर्स इस्तेमाल करें. कंपनी इन फीचर्स को लॉक करके रखती है, क्योंकि कई बार इन फीचर्स के साथ छेड़-छाड़ करने से फोन के सॉफ्टवेयर में प्रॉब्लम्स आ जाती हैं.

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और आप इसकी तह तक जाना चाहते हैं तो हम आपको एंड्रॉयड के सीक्रेट मेन्यू के बारे में बताते हैं. कंपनी ने एंड्रॉयड में एक हिडेन 'डेवलपर्स ऑप्शन' रखा है जिससे आप अपने स्मार्टफोन की काफी चीजें बदल सकते हैं.

- ऐसे करें डेवलपर्स ऑप्शन को एक्टिवेट:
एंड्रॉयड की सेटिंग्स खोलें और स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं. यहां आपको 'About device' ऑप्शन दिखेगा. इसपर क्लिक करें और स्क्रॉल करके सबसे नीचे जाएं. अब आपको 'Build number' ऑप्शन दिखेगा जिसपर आप लगातार टैप करते रहें. 7 या 8 बार टैप करने पर आपको एक कन्फर्मेशन मैसेज दिखेगा जिसमें आपको बताया जाएगा कि 'आप अब डेवलपर हैं'.

इसके बाद सेटिंग्स के मेन्यू में 'Developer options' जुड़ जाएगा. इसे क्लिक करें यहां आपको कस्टमाइजेशन के ढेर सारे ऑप्शन दिखेंगे.

- सिस्टम एनिमेशन स्पीड बढ़ा सकते हैं:
डेवलपर्स ऑप्शन में कई फीचर्स काफी काम के साबित होंगे इनमें से एक एनिमेशन की स्पीड है जिससे आपको एंड्रॉयड पहले से फास्ट लगेगा. इसके लिए यहां Window animation scale, Transition animation scale और Animator scale ऑप्शन दिए गए हैं. इसे आप बढ़ा या घटा सकते हैं. इनकी स्पीड 0.1X डिफॉल्ट होती है जिन्हें घटा कर 0.5x करने से आपको बदलाव दिखने लगेगा.


Keywords : एंड्रॉयड, डेवलपर ऑप्शन, हिडेन फीचर्स, स्मार्टफोन, एनिमेशन स्पीड, Android, Developer Options, Hidden Features, Smartphone, Tech Tips, Animation Speed, App Drawer

Tuesday, 16 February 2016

नया स्मार्टफोन में ऐप्स इन्स्टॉल करना - App install in New Smartphone

 अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदा है तो आप इस पर ऐप्स भी इन्स्टॉल करना चाहेंगे। हर एंड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टाेर प्री-इन्स्टॉल होता है। आपको इस पर सभी जरूर ऐप्स आसानी से मिल जाएंगे।

ये रहे ऐप्स इंस्टाल करने के स्टेप्स ...

यहां दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप कोई भी ऐप इन्स्टॉल कर सकते हैं (साथ दिए गए वीडियो को देखें। इससे आप और आसानी से पूरी प्रोसेस को समझ सकेंगे।)

STEP 1. स्मार्टफोन में ऐप इन्स्टॉल करने के लिए :

सबसे पहले प्ले स्टोर पर जीमेल अकाउंट से लॉग-इन करना होगा। यदि आपका मेल अकाउंट नहीं है तो यहां से बना भी सकते हैं।

STEP 2. जीमेल अकाउंट बनाने के लिए :

आप जैसे ही प्ले स्टोर ऐप ओपन करते हैं, यहां पर न्यू ऑप्शन आता है, जिसमें यूजर को अपना फर्स्ट और लास्ट नेम डालना होगा। इसके बाद जीमेल का यूजर नेम चुनें। ये अवेलेबल होगा, तब आपको कोई पासवर्ड बनाना होगा।
STEP 3.

इसके बाद सिक्युरिटी सवाल सिलेक्ट करें। आगे गूगल अकाउंट ज्वाइन करने के लिए नॉट नाउ पर क्लिक करें। अब यहां स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट को बॉक्स में डालें।

STEP 4.
यहां आपसे पेमेंट इन्फॉर्मेशन के बारे में पूछा जाएगा, जिसे स्किप कर दें। अब आप प्ले स्टोर में लॉग-इन कर लेंगे। अब यहां से ऐप इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Keywords : Offbeat, Log In, Google, Play Store , First Time, Application, Andriod, Smartphone

Tuesday, 9 February 2016

स्मार्टफोन से खींचें खूबसूरत तस्वीरें - Capture beutiful pictures from your smartphone

कोई भी स्मार्टफोन खरीदने से पहले आप यह जरूर चेक करते होंगे कि उसका कैमरा कैसा है। अक्सर लोग ज्यादा मेगापिक्सल वाले कैमरे से लैस स्मार्टफोन लेना पसंद करते हैं। इस उम्मीद में कि तस्वीरें अच्छी आएंगी। मगर अच्छी तस्वीरें लेने के लिए सिर्फ अच्छे कैमरे वाला फोन होना जरूरी नहीं है। जानें, कैसे आप 9 बातों का ध्यान रखकर खींच सकते हैं खूबसूरत तस्वीरें:

1.सबसे पहले लेंस साफ करें

कोई भी तस्वीर खींचने से पहले लेंस को साफ करना जरूरी है। अक्सर जेब में या इधर-उधर रख देने पर लेंस में डस्ट फंस जाती है। भले ही आपको पहली नजर में लेंस पर छोटे-छोटे कण नजर न आएं, मगर वे फोटो की क्वॉलिटी बिगाड़कर उसे ब्लर कर सकते हैं। इसलिए साफ रुमाल या शर्ट के किनारे से लेंस को पोंछकर साफ करें।
2. लैंडस्केप मोड में फोटो खींचें

अगर आपको कोई लंबा शॉट न लेना हो तो हमेशा फोटो लैंडस्केप मोड (फोन को तिरछा पकड़कर) में फोटो खींचें। ऐसे खींची गईं तस्वीरें ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं।
3. डिजिटल ज़ूम यूज न करें

स्मार्टफोन्स के कैमरों में डिजिटल जूम दिया गया होता है, जिससे आप सब्जेक्ट पर ज़ूम इन कर सकते है। मगर ऐसा करने से फोटो की क्वॉलिटी खराब हो जाती है। दरअसल ऑप्टिकल ज़ूमिंग नॉर्मल फोटो को जूम करके क्रॉप ही करती है। इसलिए बेहतर है कि नॉर्मल फोटो लेकर आप बाद में एडिट करते वक्त क्रॉप करें।
4. HDR मोड इस्तेमाल करें

स्थिर चीज़ों की तस्वीर लेने के लिए HDR एक शानदार मोड है। हाई डायनैमिक रेंज मोड देखता है कि तस्वीर में रोशनी और परछाई समान हो। ज्यादा लाइट या चमकीली तस्वीरों की फोटो लेनी हो तो इसी मोड पर लें। HDR मोड दरअसल अलग एक्सपोज़र पर 2 या ज्यादा तस्वीरें लेता है और बेस्ट हिस्सों को मिलाकर एक तस्वीर बनाता है। इसके लिए आपको कैमरा एकदम स्थिर रखना होता है, वरना तस्वीर धुंधली आएगी।
5. रूल ऑफ थर्ड्स

यह फटॉग्रफी का सबसे साधारण नियम है। इसके मुताबिक हमारी आंखें उन तस्वीरों के प्रति आकर्षित होती हैं, जिनमें सब्जेक्ट सेंटर से थोड़ा हटकर होता है। आपने देखा होगा कि कुछ स्मार्टफोन्स में 2 खड़ी और 2 तिरछी लाइनें कैमरा स्क्रीन पर रहती हैं। ये इसीलिए होती हैं, ताकि आप अच्छी तस्वीर ले सकें। इसलिए सब्जेक्ट को हमेशा सेंटर के बजाय थोड़ा हटकर रखें। जैसे कि इस तस्वीर में सब्जेक्ट लेफ्ट साइड में है।
6. फ्लैश इस्तेमाल करने से बचें

प्रफेशनल फटॉग्रफी में फ्लैश तभी इस्तेमाल की जाती है, जब लाइट बहुत कम हो। इसलिए आपको भी अपने स्मार्टफोन से फोटो खींचते वक्त इमर्जेंसी में ही फ्लैश यूज करनी चाहिए। नैचरल लाइट में खींची गईं तस्वीरें ज्यादा अच्छी नजर आती हैं।

दरअसल फ्लैश लेंस के एकदम करीब होती है और कई बार इसकी वजह से लेंस पर चमक पड़ जाती है। अगर लाइट कम लग रही हो तो सेटिंग्स में जाकर एक्सपोज़र या ISO बढाएं। ISO एक हद तक ही बढ़ाएं वरना तस्वीर खराब हो जाएगी।

एक काम की टिप यह भी कि अगर लाइट का सोर्स किसी सब्जेक्ट के पीछे हो तो आप फ्लैश इस्तेमाल कर सकते हैं। मान लीजिए अगर आपको अपने दोस्त की तस्वीर लेनी है और सूरज उसके ठीक पीछे है तो आप फ्लैश यूज कर सकते हैं। तस्वीर अच्छी आने की संभावनाएं ज्यादा होंगी।
7. फोटो खींचने के बाद फिल्टर यूज करें


प्रफेशनल फटॉग्रफर कई बार फोटो में फिल्टर डालकर उसे और बेहतर बनाते हैं। आप भी अपने स्मार्टफोन पर ऐसा कर सकते हैं। ज्यादातर स्मार्टफोन्स में फोटो में फिल्टर डालने का ऑप्शन आता है, जिससे आप उसकी शेड वगैरह चेंज कर सकते हैं। अगर फोन में ज्यादा फीचर्स न हों तो गूगल प्ले स्टोर से PicsArt या Pixlr जैसा कोई भी फोटो एडिटिंग ऐप डाउनलोड करके ऐसा आसानी से कर सकते हैं।
8. ऑगमेंटेड कलर रिऐलिटी

गूगल प्ले स्टोर से <a href="https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dronasys.free.druva.colorchanger&hl=en" target="_blank">Colorify Augmented Reality</a> ऐप डाउनलोड करें। इसकी मदद से आप तस्वीर में किसी भी रंग को दूसरे रंग से बदल सकते हैं। ठीक तस्वीर की तरह। आजमाकर जरूर देखें।

9.अपने बेस्ट और खराब फोटो चेक करें

हम जो तस्वीरें लेते हैं, उनमें से कुछ बहुत अच्छी आती हैं तो कुछ बहुत खराब। अब आपको एक काम यह करना है कि एक खराब, एक अच्छी और एक ऑटो सेटिंग पर ली गई तस्वीर लें। अब इनकी Details चेक करें। देखें कि तस्वीर का ISO, एक्सपोज़र टाइम और अपर्चर कितना है। इस तरह से आपको पता चल जाएगा कि किस तरह की कंडीशंस में किन सेटिंग्स में आपका फोन अच्छी तस्वीरें लेता है और किनमें खराब। इससे इन बातों का ध्यान रखते हुए आप भविष्य में बेहतर फोटो खींच पाएंगे।

Keywords : Capture ,beutiful pictures, smartphone, Andriod Mobile, 

Tuesday, 2 February 2016

आपके स्मार्टफोन के लिए 7 छिपी हुईं काम की ट्रिक्स

ऐंड्रॉयड में बहुत सारी ऐसी चीज़ें हैं, जिनकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को सुविधाजनक बना सकते हैं। मगर कई तरह की सेटिंग्स आपको स्मार्टफोन की यूज़र मैनुअल में नहीं मिलेंगी। अगर आप अपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैब के लिए ऐसे ही कुछ छिपी हुईं मगर काम की ट्रिक्स जानना चाहते हैं

1. तुरंत करें नोटिफिकेशन सेटिंग्स

बहुत ज्यादा नोटिफिकेशंस कई बार परेशान कर देती हैं। इससे मुक्ति चाहते हैं तो नोटिफिकेशन बार खोलकर किसी नोटिफिकेशन पर टैप करके होल्ड करें।

इससे आपको नोटिफिकेशन के आगे सेटिंग आइकन दिखाई देगा। इस आइकन पर टैप कीजिए और उस ऐप के लिए नोटिफिकेशन सेटिंग ओपन हो जाएगी। यहां से आप नोटिफिकेशन अजस्ट कर सकते हैं और पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं। इससे आपको उस ऐप के नोटिफिकेशंस नहीं मिलेंगे।
2. टेक्स्ट को पढ़ने के लिए बेहतर बनाएं

जिन लोगों की नजर कमजोर हो, उन्हें कई बार स्मार्टफोन पर टेक्स्ट पढ़ने में दिक्कत होती है। कई बार हल्के ग्रे रंग का टेक्स्ट बैकग्राउंड के साथ मर्ज होता दिखता है और पढ़ने में बड़ी मुश्किल होती है। इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको Settings में जाकर Accessibility टी में जाना होगा। यहां पर Hight Contrast Text ऑन कर दीजिए। आप टेक्स्ट को ज्यादा बेहतर देख पाएंगे।
3. स्मार्ट लॉक

सुरक्षा कारणों से सभी को अपने स्मार्टफोन पर लॉकस्क्रीन पासवर्ड लगाना चाहिए, मगर इसे बार-बार डालना झिलाऊ हो सकता है। इसके लिए आपको स्मार्टलॉक ऑप्शन आजमाना चाहिए। सिक्यॉरिटी में जाकर स्मार्टलॉक ऑप्शन पर जाइए और अपनी होम लोकेशन को ट्रस्टेड लोकेशन में ऐड कर दीजिए। आपको कोई ब्लूटूथ डिवाइस वैगरह भी इसमें ऐड कर सकते हैं। इस फीचर का फायदा यह होगा कि जब आप होम लोकेशन में होंगे या फिर किसी ऐड किए हुए डिवाइस से कनेक्ट होंगे, आपका फोन आपसे पासवर्ड नहीं मांगेगा। क्योंकि वह समझ जाएगा कि आप सुरक्षित जगह पर हैं यानी अपने घर पर हैं।
4. साइलेंट फोन को कैसे ढूंढें

अगर आप अपना फोन साइलेंट मोड में डालकर उसे कहीं रखकर भूल गए हैं तो कैसे ढूंढेंगे? जाहिर है, कॉल करने पर रिंगटोन तो बजेगी नहीं। मगर इस काम को गूगल की मदद से बहुत आसानी से किया जा सकता है।

जिस गूगल आईडी से आपने अपने स्मार्टफोन में लॉगइन किया है, उसी आईडी से www.google.com/android/devicemanagerपर लॉगइन कीजिए। यहां आपको अपना स्मार्टफोन दिखेगा। यहां पर आप फोन को जोर से रिंग करने की कमांड भेज सकते हैं। रिंगर ऑफ होगा, तब भी वह जोर से बजेगा। बैटरी खत्म होने या कनेक्टिविटी न होने पर यह फीचर काम नहीं करेगा।

5.कॉल न उठा पाने पर कस्टम मेसेज भेजें

Settings में जाकर Phone पर जाइए या फिर डायलर पर जाकर फोन सेटिंग्स ओपन कीजिए। मेन्यु में आप Reject With SMS या Quick Responses का ऑप्शन देखेंगे। इसपर टैप करके आप पहले से ही दिए गए मेसेज को हटा सकते हैं और नए मेसेज ऐड सकते हैं। इन मेसेज को आप कॉल न उठा पाने की स्थिति में रिप्लाई करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
6.इंटरफेस की स्पीड बढ़ाएं

Settings में जाएं और About Phone में Build Number पर 7 बार टैप करें। इससे Developer Options ऑन हो जाएंगे। डिवेलपर ऑप्शन में जाकर Window and Transition Animation ऑप्शन में जाइए। ऐनिमेशन की डिफॉल्ट वैल्यू 1x होगी। इसे 0.5x कर दीजिए। इससे स्पीड बढ़ जाएगी। और ज्यादा स्पीड चाहिए तो ऐमिनमेशन ऑफ भी कर सकते हैं।

7. ​होमस्क्रीन पर ऐप के आइकन ऐड होने से रोकें

जब भी आप प्ले स्टोर से कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं, उसका आइकन होम स्क्रीन पर अपने आप ऐड हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो Play Store ओपन कीजिए और टॉप में लेफ्ट साइड से सेटिंग्स खोलिए।

यहां पर आपको Add icon to Home Screen नाम का ऑप्शन दिखेगा। इसे अनचेक कर दीजिए। अब ऐप इंस्टॉल होने पर होम स्क्रीन में ऑटोमैकिटकली कोई आइकन ऐड नहीं होगा।