Showing posts with label Laptop. Show all posts
Showing posts with label Laptop. Show all posts

Saturday, 16 April 2016

लैपटॉप यूज करते है तो इन बातो का ख्याल रखें - How to take care of Laptop




आज के हाई टेक ज़माने में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बाद यदि किसी गैजेट्स का जिक्र होता है तो वो है लैपटॉप । लैपटॉप सभी की फेवरेट डिवाइस है। प्रोजेक्ट कम्प्लीट करने से मूवी देखने तक यह सभी जरूरतें पूरी करता है।  हम जैसे अपनी जरूरतों का ख्याल रखते है वैसे ही हमे आपने गैजेट्स की भी केयर करनी पड़ती है  लेकिन इसकी केयर को लेकर हम उतने एलर्ट नहीं होते। इस डिवाइस के साथ की गई गलतियां हमें भारी पड़ सकती हैं। ऐसी कई गलतियां होती है जिसे हम नजर अंदाज कर देते है जैसे :


  •  लैपटॉप को स्क्रीन से पकड़ना :  ये कॉमन गलती लैपटॉप यूजर्स अपने लैपटॉप के साथ अक्सर दोहराते हैं। इससे  न सिर्फ लैपटॉप के Hinges पर प्रेशर पड़ता ब्लकि इससे लैपटॉप स्क्रीन भी डैमेज हो सकती है। 
  •  लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना  : कई यूजर्स लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखते हैं। काम करते वक्त और काम नहीं होने पर भी पावर बटन ऑन रखते हैं। लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखने से उसकी बैटरी लाइफ कम होती है।
  •  लैपटॉप को उसके पॉवर कोर्ड के साथ खींचना : अक्सर यूजर्स लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं और कोर्ड को चार्जिंग पाइंट से हटाए बिना ही उसे एक प्लेस से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। इससे प्लग डैमेज होने के साथ ही लैपटॉप का DC जैक भी डैमेज हो सकता है। 
  •  लैपटॉप को हमेशा लैप (गोद) में रखना : लैपटॉप को हमेशा गोद या बेड पर रखकर काम करने से लैपटॉप ओवर हीटिंग होने के साथ ही उसके इंटरनल पार्ट डैमेज हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे में एयर वेंट्स कवर हो जाती हैं। और कूलिंग नहीं हो पाती। हांलाकि ऐसे लैपटॉप को यूज करना Comfertable लगता है। लेकिन यह लैपटॉप के लिए सही नहीं है।  
  •  खाना खाते समय लैपटॉप का यूज करना  : अक्सर हम लैपटॉप पर मूवी देखते या गेम खेलते हुए खाना खाते हैं। यह हमें फनी लगता है। लेकिन यह आदत लैपटॉप के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। लैपटॉप पर जूस या पानी गिरने पर शॉटसर्किट, लैपटॉप में आग लगने और अचानक Shut Down होने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। 
  •  लैपटॉप को एंटी वायरस के बिना यूज करना : लैपटॉप को एंटी वायरस के बिना यूज करने से इसका परफॉर्मेंस स्लो होने के साथ ही यह पूरी तरह से फेल भी हो सकता है। हैकिंग और डेटा लॉस का खतरा तो होता ही है। 
  • पावर कोर्ड को गलत डायरेक्शन में लगाना : लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाते वक्त हम ध्यान नहीं रखते कि कोर्ड रास्ता तो नहीं रोक रही है। ऐसे में अचानक किसी के आने या टकरा जाने से पॉवर कोर्ड पर अचानक प्रेशर पड़ता है। इससे इसके डैमेज होने के साथ ही लैपटॉप भी फ्लोर पर गिर सकता है। इससे लैपटॉप के इंटरनल के साथ ही एक्सर्टनल पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं।    
  • लैपटॉप को बंद किए बिना छोड़ देना  : कुछ लैपटॉप में Hibernate का ऑप्शन ऑटो होता है। जो लिड क्लोज होने पर अपने आप ऑन हो जाता है। लेकिन लैपटॉप का यूज न होन पर उसे पूरी तरह से बंद करना ही सही होता है। 
  • टेक्नीशियन बनना  : जब तक आपको हार्डवेयर की पूरी जानकारी न हो लैपटॉप को न खोलें। इससे आपके लैपटॉप की परेशानी सॉल्व होने के जगह बढ़ सकती है। साथ ही थोड़ी सी गलती होने पर इससे आपका लैपटॉप पूरी तरह से खराब हो सकता है।  
  • लैपटॉप को बगैर इलेक्ट्रिक प्रोटेक्शन के यूज करना  : लैपटॉप पर इलेक्ट्रिक फ्लेक्चुएशन का ज्यादा असर होता है। Surge Protection के बगैर लैपटॉप का यूज करना उसे हमेशा के लिए खराब कर सकता है। 


ऐसे करने से बढ़ जाएगी लैपटॉप की लाइफ 


  •  हमेशा लैपटॉप को उसके बेस से ही पकड़ें । 
  •  लैपटॉप कम्प्यूटर की तरह नहीं होते। 100 बैटरी चार्ज होने पर उसे चार्जिंग से हटा देना चाहिए। 
  • लैपटॉप को चार्जिंग पोइंट से निकालने के बाद ही मूव करें। 
  •  लैपटॉप यूज करने का सही तरीका मजबूत और फ्लैट सरफेस पर रखकर काम करना है। इसे तकिए पर भी नहीं रखना चाहिए।
  •  लैपटॉप पर काम करते वक्त खाना या जूस न पिएं। साथ ही लैपटॉप के पास सेम सरफेस पर लिक्विड न रखें। 
  • लैपटॉप में अच्छा एंटीवायरस डाउलनोड करें। फ्री एंटीवायरस की जगह पेड लाइसेंस वाला एंटीवायरस रखें। यह आपके लैपटॉप को पूरी तरह सिक्योर रखेगा।  
  • लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाते वक्त ध्यान रखें। कोर्ड को एेसी जगह न लगाएं जहां से ये किसी के रास्ते में आएं। '
  •  लैपटॉप को Shut Down करें इसके पहले उसे स्लीप मोड या Hibernate पर भी डाल सकते हैं। 
  • लैपटॉप में कोई भी परेशानी होने पर उसे एक्सपर्ट को दिखाएं।
  • लैपटॉप को सूरज Protector से सिक्योर कर यूज करें।


Keywords : Hibernate , Shut Down, Sleep, Laptop, Charge, Anti virous,  Computer, Charging cord 

Thursday, 7 April 2016

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने का तरीका - Step to Improve Your Typing Speed

आज की हाई टेक वर्ल्ड में लोग ज्यादा से ज्यादा समय कम्प्यूटर और लैपटॉप  पर बीतते है । यदि समय कंप्यूटर पर बीत रहा ह तो जाहिर सी बात है की टाइप भी करते होंगे ।  कुछ लोगो की टाइपिंग स्पीड फ़ास्ट तो कुछ लोगो का समान्य होता है । लेकिन कुछ लोग भुत ही स्लो टाइप करते है जिससे उनको काफी परेशानी होता है  । अब स्लो टाइप करने वालो को परेशान होने के बदले आपने स्पीड को बढ़ाना है । स्पीड बढ़ाने के लिए यहाँ कुछ वेबसाइट  दिए गए है जहां से आप अपना स्पीड बढ़ा सकते है ।

 ये है आपकी टाइपिंग स्पीड बढ़ाने में मददगार वेबसाइट :

 Typingtest.com : इसे टाइपिंग सिखाने वाली बेस्ट वेबसाइट कहा जा सकता है। इस पर जाते ही सबसे पहले आपका टाइपिंग टेस्ट लिया जाता है। जिसमें 1 मिनट में आप कितने शब्द टाइप करते हैं यह देखा जाता है।

उसके बाद आपकी स्पीड कैसे बढ़ानी है उस पर काम किया जाता है। इसमें आपकी Keys पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रेक्टिस करवाई जाती है। इसमें गेम के जरिए भी टाइपिंग स्पीड बढ़ाई जाती है।

Fastfingrs.com  :इस वेबसाइट पर भी आप अपनी टाइपिंग स्पीड टेस्ट कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान है। इसका उपयोग आप बिना रजिस्ट्रेशन के भी कर सकते हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद इसके टाइपिंग कॉम्पटीशन में भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

Freetypinggame.net : इस वेबसाइट पर बहुत सारे गेम्स उपलब्ध हैं। जिनको खेलकर आप अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हो। इन गेम्स में आपको words को बहुत स्पीड से टाइप करना होता है। गेम्स खेलते हुए आप अपनी स्पीड टेस्ट कर सकते हैं। इस पर काम करना इंजॉय किया जा सकता है।

 speedtypingonline.com  : इस वेबसाइट पर भी गेम्स और टाइपिंग टेस्ट उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आपको टाइपिंग लेसन भी मिलेंगे। इनकी प्रेक्टिस कर आप अपनी स्पीड बढ़ा सकते हैं।

Typeracer.com  : यह वेबसाइट उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें कार रेसिंग पसंद है। इस वेबसाइट पर आपके साथ एक कार रेस करवाई जाती है। जिसमें आपकी कार के साथ अन्य कारें चलती है। आपकी कार आपकी टाइपिंग स्पीड के अनुसार चलती है। इससे आप तेजी से टाइपिंग करना सीखते हो।

Powertyping.com : यह वेबसाइट एक कम्पलीट ट्यूटर की तरह आपको सिखाएगी। इस पर कई टेस्ट, प्रेक्टिस सेट्स, टाइपिंग गेम्स उपलब्ध हैं। इनसे आप डेली बेसिस पर टाइपिंग प्रेक्टिस कर अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं।

Keywords : Step to Improve Your Typing Speed, Typing Speed, How to increase Typing Speed, Improve Typing Speed, Computer Typing Speed, Laptop Typing Speed, Keyboard, Computer, Laptop

Sunday, 6 March 2016

गर्मियों में लैपटॉप की बैटरी का बचाव - Defending laptop battery in Summer

गर्मियों में लैपटॉप के साथ उसकी बैटरी का खयाल रखना बहुत जरूरी है। बैटरी की सेफ्टी के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करेंने होते है । ये स्टेप्स बैटरी के साथ साथ लैपटॉप को भी सेफ रखेंगे :

* चार्जिंग के दौरान लैपटॉप को थोड़ा दूर रखें। चार्जर को अपनी बॉडी के करीब ना रखें।

* बैटरी चार्ज होने के बाद चार्जर अलग कर दें।

* बैटरी अगर ज्यादा जल्दी गर्म होने लगी है तो लगातार लैपटॉप का इस्तेमाल ना करें।

* कूलिंग किट के बाद भी अगर बैटरी गर्म हो रही है तो बैटरी बदलवा लें। लैपटॉप अगर जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है तो बार-बार चार्जर अटैच करने पर भी लैपटॉप गर्म हो सकता है। ऐसे में भी बेहतर यही होगा की बैटरी रिप्लेस करवा लें।


Keywords : Defending laptop battery in Summer. Defending ,laptop battery , Summer, laptop , battery 

लैपटॉप ओवरहीटिंग रोकने के टिप्स - Tips To Prevent Laptop Overheating


अक्सर ऐसा होता है की आप लैपटॉप या कंप्यूटर को सर्दियों की अपेक्षा गर्मियां में जल्दी गर्म हो जाता है इसको ओवरहीटिंग कहते है और ओवरहीटिंग के कारण गैजेट्स खराब हो सकते हैं। क्यों ना हम इसे ओवरहीट ही ना होने दे । अब हमे कुछ ऐसा करना होगा जिससे हमारे गैजेट्स को ओवरहीटिंग की प्रॉब्लम ना झेलनी पड़े । लैपटॉप ओवरहीटिंग रोकने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा ।

लैपटॉप ओवरहीटिंग रोकने के टिप्स 

CPU या लैपटॉप बैटरी और फैन की सफाई : कम्प्यूटर का सीपीयू या लैपटॉप बैटरी में अगर धूल जम जाए तो सिस्टम के गर्म होने का खतरा रहता है। इसलिए इनकी एक या दो महीनों में सफाई होती रहनी चाहिए।

कूलिंग किट : लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आम तौर पर कूलिंग किट का प्रयोग कर सकते हैं। मार्केट में 300 रुपए से लेकर 3000 तक अलग-अलग रेंज और शेप के कूलिंग फैन्स उपलब्ध हैं। लैपटॉप अगर पुराना हो गया है तो आम तौर पर अधिक इस्तेमाल कर उसमें कूलिंग की समस्या आ ही जाती है। ऐसे में एडिश्नल कूलिंग फैन का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

ध्यान रहे कहां रखा है लैपटॉप : ज्यादातर लैपटॉप नीचे की तरफ से कूलिंग के लिए हवा लेते हैं। ऐसे में अगर लैपटॉप किसी तकिया या कंबल पर रख दिया गया है तो प्रॉपर एयर वेंटिलेशन नहीं हो पाता है। लैपटॉप को किसी फ्लैट सरफेस पर रखा जाए तो उसके गर्म होने की संभावना थोड़ी कम हो जाएगी।



Note : कूलिंग किट के बाद भी अगर बैटरी गर्म हो रही है तो बैटरी बदलवा लें। लैपटॉप अगर जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है तो बार-बार चार्जर अटैच करने पर भी लैपटॉप गर्म हो सकता है। ऐसे में भी बेहतर यही होगा की बैटरी रिप्लेस करवा लें।

Keywords : Tips To Prevent Laptop Overheating, Tips , Laptop Overheating,  Laptop, Overheating,  CPU Overheating