Showing posts with label Tips. Show all posts
Showing posts with label Tips. Show all posts

Sunday, 6 March 2016

लैपटॉप ओवरहीटिंग रोकने के टिप्स - Tips To Prevent Laptop Overheating


अक्सर ऐसा होता है की आप लैपटॉप या कंप्यूटर को सर्दियों की अपेक्षा गर्मियां में जल्दी गर्म हो जाता है इसको ओवरहीटिंग कहते है और ओवरहीटिंग के कारण गैजेट्स खराब हो सकते हैं। क्यों ना हम इसे ओवरहीट ही ना होने दे । अब हमे कुछ ऐसा करना होगा जिससे हमारे गैजेट्स को ओवरहीटिंग की प्रॉब्लम ना झेलनी पड़े । लैपटॉप ओवरहीटिंग रोकने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा ।

लैपटॉप ओवरहीटिंग रोकने के टिप्स 

CPU या लैपटॉप बैटरी और फैन की सफाई : कम्प्यूटर का सीपीयू या लैपटॉप बैटरी में अगर धूल जम जाए तो सिस्टम के गर्म होने का खतरा रहता है। इसलिए इनकी एक या दो महीनों में सफाई होती रहनी चाहिए।

कूलिंग किट : लैपटॉप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स आम तौर पर कूलिंग किट का प्रयोग कर सकते हैं। मार्केट में 300 रुपए से लेकर 3000 तक अलग-अलग रेंज और शेप के कूलिंग फैन्स उपलब्ध हैं। लैपटॉप अगर पुराना हो गया है तो आम तौर पर अधिक इस्तेमाल कर उसमें कूलिंग की समस्या आ ही जाती है। ऐसे में एडिश्नल कूलिंग फैन का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प हो सकता है।

ध्यान रहे कहां रखा है लैपटॉप : ज्यादातर लैपटॉप नीचे की तरफ से कूलिंग के लिए हवा लेते हैं। ऐसे में अगर लैपटॉप किसी तकिया या कंबल पर रख दिया गया है तो प्रॉपर एयर वेंटिलेशन नहीं हो पाता है। लैपटॉप को किसी फ्लैट सरफेस पर रखा जाए तो उसके गर्म होने की संभावना थोड़ी कम हो जाएगी।



Note : कूलिंग किट के बाद भी अगर बैटरी गर्म हो रही है तो बैटरी बदलवा लें। लैपटॉप अगर जल्दी डिस्चार्ज हो रहा है तो बार-बार चार्जर अटैच करने पर भी लैपटॉप गर्म हो सकता है। ऐसे में भी बेहतर यही होगा की बैटरी रिप्लेस करवा लें।

Keywords : Tips To Prevent Laptop Overheating, Tips , Laptop Overheating,  Laptop, Overheating,  CPU Overheating

Tuesday, 9 February 2016

ट्रूकॉलर के 7 मददगार टिप्स - 7 useful Tips of truecaller

क्या कभी आपको लगता है कि यह पता चल जाए कि अनजान नंबर से कौन कॉल कर रहा है? इसके लिए एक ऐप है ट्रूकॉलर (TrueCaller), जिसे आपमें से बहुत से लोग यूज़ भी करते होंगे। मगर इस ऐप से कॉल करने वाले का नाम पता लगाने के अलावा और भी कई काम किए जा सकते हैं।


7 टिप्स, जिनकी मदद से आप ट्रूकॉलर से और ज्यादा फायदा उठा सकते हैं।

1. कॉल ब्लॉक करें

यह ऐप कुछ खास नंबर्स से आने वाले कॉल ब्लॉक कर सकता है। अगर आपको लगता है कि कोई आपको किसी खास नंबर से परेशान कर रहा है तो उसके नंबर के पहले कुछ नंबर ऐड करके ब्लॉक कर दीजिए। इसके बाद उस नंबर से आने वाले कॉल आपको परेशान नहीं करेंगे।
2. बिना इंटरनेट जानें, कौन कर रहा है कॉल

यह जरूरी नहीं है कि ऐप को हर बार काम करने के लिए इंटरनेट जरूरी है। एक बार नंबर पहचान लेने पर यह बिना इंटरनेट पर भी अगली बार कॉलर के बारे में जानकारी दे देगा।
3. खुद को स्पैमर्स से बचाएं

ट्रूकॉलर आपको स्पैमर्स से भी बचाता है। यह आपको बताता है कि जिस नंबर से कॉल आ रही है, उसे किसी ने स्पैम मार्क किया है या नहीं। इस तरह से आप तय कर सकते हैं कि कॉल उठानी है या नहीं।
4. ट्रूकॉलर का डायलर- ट्रूडायलर

ट्रूकॉलर से आप कॉल ब्लॉक करने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकते हैं। इसका एक डायलर ऐप भी है, जिसे आप अपना डिफॉल्ट डायलर बना सकते हैं। Truedialer नाम का यह ऐप ट्रू कॉलर के साथ सिंक हो जाता है। इससे आपको अलग से नंबर वगैरह सर्च करने या किसी को ब्लॉक करने की जरूरत नहीं पड़ती।

5. सर्च करके ढूंढें नंबर

ट्रूकॉलर में एक सर्च बार है, जो ऐप खोलने पर दिखाई देती है। इसमें कोई भी नंबर टाइप करके सर्च किया जा सकता है। आप नाम या अड्रेस टाइप करके भी किसी का नंबर तलाश कर सकते हैं।

6. अपनी प्रोफाइल बनाएं

ट्रूकॉलर पर आप अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं और उसे अपने हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं। इस तरह से आप तय कर सकते हैं कि अन्य यूज़र्स को आपके बारे में क्या जानकारी मिलेगी। आप अपना पूरा नाम और तस्वीर वगैरह ऐड कर सकते हैं। फेसबुक से भी जानकारी भरी जा सकती है। इसके अलावा आप अपनी वेबसाइट और ईमेल आईडी भी डाल सकते हैं। अपने बारे में छोटी सी डिस्क्रिप्शन भी डाली जा सकती है। इसी तरह से आप अपना पहचान छिपा भी सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स के अंदर प्रिवेसी टैब में जाना होगा।

7. अपना नंबर ट्रू कॉलर के डेटाबेस से हटाएं

ट्रूकॉलर ऐप आपको आपका नंबर अपने डेटाबेस से हटाने का अधिकार देता है। इसके लिए आपको http://www.truecaller.com/unlist पर जाना होगा। इसके बाद कंट्री कोड के साथ अपना मोबाइल नंबर टाइप करें। यहां आपको वजह बतानी होगी कि आप इस नंबर को क्यों हटाना चाहते हैं। इसके बाद Captcha डालना होगा और अनलिस्ट बटन प्रेस करना होगा।

Keywords : 7 useful Tips of truecaller, truecaller, Tips, Mobile