Showing posts with label google. Show all posts
Showing posts with label google. Show all posts

Tuesday, 15 March 2016

खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका -Step to search your lost Smartphone

हमारे आस पास कई ऐसे इंसिडेंट होते है जिसमे कभी किसी का फ़ोन खो जाता है तो कभी कहि छूट जाता है तो कई लोग भूल भी जाते है और जब फ़ोन कई जरूरत होती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है . जब कभी किसी का फ़ोन खोता है तो उसके साथ साथ बहुत सारी परेशानिया झेलनी पड़ती जैसे , कॉन्टेक्ट नंबर ,  पासवर्ड , कुछ जरूरी इनफार्मेशन के साथ डॉक्यूमेंट और इमेजेज खो जाते है . इन सब परेसानी से बचने हा तरीका है क्यों न खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ निकले . खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका :

  • स्मार्टफोन में लगभग सभी आपने ईमेल आई डी को एक्सेस करते है .  
  • स्मार्टफोन में एक्सेस ईमेल आई डी को लोगिन करे .
  • गूगल सर्च बार में टाइप करे "where's my Phone". और एंटर प्रेस करे`.
  • एंटर प्रेस करते ही गूगल मैप ओपन होगा जो फ़ोन का लोकेशन दिखेगा , 
  • आप इस ओपन विंडो से फ़ोन पर कॉल भी कर सकते है यदि फ़ोन  साइलेंट मोड में हो तब भी फ़ोन रिंग हो सकता है 

Step to Search your phone when it is lost

  • Login to Gmail id which active in your phone
  • Open Google in new tab
  • Type "Where's my phone" in Google search
  • Press enter and see what happen 
  • Google map open auto and show current location of your phone
  • Now you can make a proper call up on your cell phone

Keywords : How to search your lost Smartphone, Smartphone, , gmail, Google, google Map

Tuesday, 16 February 2016

नया स्मार्टफोन में ऐप्स इन्स्टॉल करना - App install in New Smartphone

 अगर आपने नया स्मार्टफोन खरीदा है तो आप इस पर ऐप्स भी इन्स्टॉल करना चाहेंगे। हर एंड्राइड फोन में गूगल प्ले स्टाेर प्री-इन्स्टॉल होता है। आपको इस पर सभी जरूर ऐप्स आसानी से मिल जाएंगे।

ये रहे ऐप्स इंस्टाल करने के स्टेप्स ...

यहां दिए जा रहे इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप कोई भी ऐप इन्स्टॉल कर सकते हैं (साथ दिए गए वीडियो को देखें। इससे आप और आसानी से पूरी प्रोसेस को समझ सकेंगे।)

STEP 1. स्मार्टफोन में ऐप इन्स्टॉल करने के लिए :

सबसे पहले प्ले स्टोर पर जीमेल अकाउंट से लॉग-इन करना होगा। यदि आपका मेल अकाउंट नहीं है तो यहां से बना भी सकते हैं।

STEP 2. जीमेल अकाउंट बनाने के लिए :

आप जैसे ही प्ले स्टोर ऐप ओपन करते हैं, यहां पर न्यू ऑप्शन आता है, जिसमें यूजर को अपना फर्स्ट और लास्ट नेम डालना होगा। इसके बाद जीमेल का यूजर नेम चुनें। ये अवेलेबल होगा, तब आपको कोई पासवर्ड बनाना होगा।
STEP 3.

इसके बाद सिक्युरिटी सवाल सिलेक्ट करें। आगे गूगल अकाउंट ज्वाइन करने के लिए नॉट नाउ पर क्लिक करें। अब यहां स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट को बॉक्स में डालें।

STEP 4.
यहां आपसे पेमेंट इन्फॉर्मेशन के बारे में पूछा जाएगा, जिसे स्किप कर दें। अब आप प्ले स्टोर में लॉग-इन कर लेंगे। अब यहां से ऐप इन्स्टॉल कर सकते हैं।

Keywords : Offbeat, Log In, Google, Play Store , First Time, Application, Andriod, Smartphone

Wednesday, 3 February 2016

गूगल के सर्च बॉक्स से आएंगे मजेदार रिजल्ट्स आप भी देख सकते है

गूगल के सर्च बॉक्स के जरिए जानकारियां कुछ ही सेकंडों में मिल जाती हैं, लेकिन अगर आप इसमें कुछ खास keywords लिखते हैं तो आपके सामने आएंगे मजेदार रिजल्ट्स। टाइम पास करने के लिए इन्हें ट्राई किया जा सकता है।  

  • खेल सकते हैं पॉपुलर snake गेम : गूगल सर्च बॉक्स में google snake game लिखें। इसके बाद सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पर गूगल में मोबाइल फोन के शुरुआती दौर का पॉपुलर Snake गेम लोड हो जाएगा।
  • बजाएं गिटार :  गूगल में आप गिटार बजा सकते हैं। इसके लिए सर्च बॉक्स पर 'Google guitar' टाइप करें। अब सर्च रिजल्ट के पहले लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने से एक गिटार दिखेगा जिस पर क्लिक करते ही आपको आवाजें सुनाई देंगी। आप चाहें तो इसे रिकॉर्ड कर सुन भी सकते हैं। रिकार्ड का बटन सर्च बॉक्स के नीचे दिया गया है।
  • सर्च बॉक्स में लिखें Zerg Rush और देखें कमाल  : स्टारक्राफ्ट वीडियो गेम सीरीज में जर्ग एलियन्स (zerg rush) की एक फौज है। जैसे ही आप गूगल पर zerg rush टाइप करेंगे, बहुत सारे जीरो आपके सर्च आइटम्स को डिलीट करने लगेंगे। आपको उन पर क्लिक कर अपने पेज को बचाना होगा। हालांकि यह मजेदार गेम बना ही ऐसे है कि आप इसमें जीत नहीं पाएंगे।
  • गूगल को बनाएं लूडो का पासा:   आप बिना पासे के भी लूडो खेल सकते हैं। गूगल आपके लिए पासे का काम करेगा। इसके लिए सर्च बॉक्स में roll a die लिखें। गूगल पासा घूमाकर आपके लिए 1 से 6 में से किसी एक नंबर को डिस्प्ले करेगा। पासा पलटने के लिए रिजल्ट के नीचे लिखें Roll it पर क्लिक करते रहें।
  • गूगल से करें Toss : गूगल से बिना सिक्के के टॉस कर सकते हैं। इसके लिए गूगल के सर्च बॉक्स पर flip a coin टाइप करना होगा। इसके बाद गूगल आपके लिए सिक्का उछालने के बाद Head या Tail में रिजल्ट दिखा देगा। रिजल्ट के नीचे लिखे Flip it पर क्लिक करने पर फिर से सिक्का उछलेगा।
  • गूगल में बनाएं अपना मनपसंद Logo : गूगल के होम पेज पर यदि आपना मनपसंद Logo देखना चाहते हैं, तो गूगल के सर्च बॉक्स में goglogo लिखें। इसके बाद पहले सर्च रिजल्ट पर क्लिक करें। इसके बाद अपना मनपसंद Logo का नाम सर्च बॉक्स में लिखकर create my page search now पर क्लिक करें। इससे उस नाम का होम पेज सामने होगा।
  • इंद्रधनुष के रंग में देखें गूगल:  अगर आपको इंद्रधनुष के रंग पसंद हैं तो Google पर कुछ नया किया जा सकता है। Google सर्च में google rainbow की-वर्ड टाइप करने पर कई सारे सर्च ऑप्शन आएंगे। बाकी Google ट्रिक्स की तरह यह भी थर्ड पार्टी सॉफ्टवेयर की मदद लेता है। पहले सर्च रिजल्ट पर क्लिक करते ही Google का होम पेज पर रेनबो आ जाएगा।
  • कभी बड़ा तो कभी छोटा होगा पेज:  इस ट्रिक को करने के लिए Google Search पेज पर Epic Google टाइप करें। इसके बाद Search रिजल्ट में आए पहले लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने से Google स्क्रीन कभी बड़ी तो कभी छोटी दिखेगी। 
  • गिर पड़ेगा गूगल : गूगल के सर्च बॉक्स पर टाइप करें  'Google gravity'. इसके बाद Google का पेज धड़ाम से गिर पड़ेगा।
  • 360 डिग्री घूमेगा गूगल का पेज : अपने स्क्रीन को पूरा घुमाने के लिए Google Search पर टाइप करें -  'Do a barrel roll' और इसके बाद आपकी Google स्क्रीन 360 डिग्री घूम जाएगी।
Keywords : keywords, snake, Google guitar, Zerg Rush, roll a die,Epic,Google gravity, Toss, Logo, google rainbow, google, rainbow, Do a barrel roll

Friday, 29 January 2016

गूगल क्रोम से किसी साइट पर डायरेक्ट इमेज अपलोड (सिस्टम पर डाउनलोड किया बिना )

इंटरनेट से ली गई इमेज को किसी साइट (जैसे फेसबुक) पर अपलोड करने के लिए पहले उसे अपने सिस्टम पर डाउनलोड करना पड़ता है। इसके बाद ही उसे मनचाही साइट पर अपलोड कर सकते हैं। लेकिन गूगल क्रोम के जरिए यह काम आसानी से हो सकता है।
डायरेक्ट अपलोड के 5 स्टेप्स ...

स्टेप 1 . सबसे पहले आपको इंटरनेट पर वो इमेज पसंद करनी होगी जो आप किसी वेबसाइट (Facebook) पर अपलोड करना चाहते हैं।
स्टेप 2. इमेज को पसंद करने के बाद  आप उस इमेज के URL या image address को कॉपी कर लें।

स्टेप 3. अब आप उस वेबसाइट पर जाएंगे, जहां उस पिक को अपलोड करना है। ये साइट कोई भी हो सकती है, जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम या फिर ई-मेल अटैचमेंट।
स्टेप 4. मनचाही साइट जैसे फेसबुक पर अपलोड फोटो ऑप्शन क्लिक करते ही आपके सामने विंडोज एक्सप्लोरर का पॉपअप ओपन हो जाएगा, जिसमें आपसे अपलोड करने के लिए इमेज चुनने को कहा जाएगा।

स्टेप 5.  इसके बाद आप फाइल नेम सेक्शन में उसी URL एड्रेस को पेस्ट कर देंगे और ओपन पर क्लिक करेंगे। इतना करते ही कुछ ही सेकंड्स में ब्राउजर से ली गई आपकी वो इमेज मनचाही वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगी।