Showing posts with label gmail. Show all posts
Showing posts with label gmail. Show all posts

Tuesday, 15 March 2016

खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका -Step to search your lost Smartphone

हमारे आस पास कई ऐसे इंसिडेंट होते है जिसमे कभी किसी का फ़ोन खो जाता है तो कभी कहि छूट जाता है तो कई लोग भूल भी जाते है और जब फ़ोन कई जरूरत होती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है . जब कभी किसी का फ़ोन खोता है तो उसके साथ साथ बहुत सारी परेशानिया झेलनी पड़ती जैसे , कॉन्टेक्ट नंबर ,  पासवर्ड , कुछ जरूरी इनफार्मेशन के साथ डॉक्यूमेंट और इमेजेज खो जाते है . इन सब परेसानी से बचने हा तरीका है क्यों न खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ निकले . खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका :

  • स्मार्टफोन में लगभग सभी आपने ईमेल आई डी को एक्सेस करते है .  
  • स्मार्टफोन में एक्सेस ईमेल आई डी को लोगिन करे .
  • गूगल सर्च बार में टाइप करे "where's my Phone". और एंटर प्रेस करे`.
  • एंटर प्रेस करते ही गूगल मैप ओपन होगा जो फ़ोन का लोकेशन दिखेगा , 
  • आप इस ओपन विंडो से फ़ोन पर कॉल भी कर सकते है यदि फ़ोन  साइलेंट मोड में हो तब भी फ़ोन रिंग हो सकता है 

Step to Search your phone when it is lost

  • Login to Gmail id which active in your phone
  • Open Google in new tab
  • Type "Where's my phone" in Google search
  • Press enter and see what happen 
  • Google map open auto and show current location of your phone
  • Now you can make a proper call up on your cell phone

Keywords : How to search your lost Smartphone, Smartphone, , gmail, Google, google Map

Tuesday, 16 February 2016

जीमेल में अनवांटेड ईमेल ऐसे करे ब्लॉक - Process to block unwanted email in gmail

ज्यादातर लोग जीमेल को पसंद करते हैं, या फिर उसकी सेवा का इस्तेमाल तो ज़रूर ही करते हैं। लेकिन यह कहीं से संपूर्ण नहीं है। जीमेल  में फेसबुक की तरह एक क्लिक में किसी शख्स को ब्लॉक नहीं कर सकते। अगर आपको किसी एक वेबसाइट या ईमेल से बहुत ज्यादा ईमेल आ रहे हैं, तो आप इन मेल को इनबॉक्स तक पहुंचने से रोकने के लिए कुछ करना चाहेंगे।

अगर आप ने तय कर लिया है कि आपको किसी खास ईमेल आईडी से कोई मेल नहीं चाहिए तो आप फिल्टर सेटअप करके इन मेल को इनबॉक्स तक पहुंचने से पहले अपने आप डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए यह करना होगा...

1. जीमेल खोलें > साइन करें > फिर टॉप पर बने सर्च बार में दायें कोने पर नीले रंग वाले सर्च बटन के बगल में बने ऐरो डाउन के निशान को क्लिक करें।

2. अब फ्रॉम सेक्शन में उस ईमेल आईडी को डालें जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं। आप इसमें एक खास ईमेल आईडी डाल सकते हैं (xyz@abc.com) या पूरा डोमने को ही (@abc.com) > इसके बाद क्रिऐट फिल्टर पर क्लिक करें > डिलीट इट को चेक करें > फिर क्रिऐट फिल्टर पर क्लिक करें। ऐसा करने से उस खास ईमेल आईडी से आने वाले मेल अपने आप ट्रैश फोल्डर में चले जाएंगे। आपको इन ईमेल के लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा और ये 30 दिन बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे।

3. अगर आप किसी मेल पर हैं और उस आईडी को ब्लॉक करना चाहते हैं तो आप रिप्लाई के बगल में दिख रहे डाउन एरो बटन पर क्लिक करें। इसके बाद फिल्टर मैसेज लाइक दिस में जाएं। अब पिछले निर्देश का पालन करें।

जीमेल यूज़र को किसी भी मेल आईडी को मेल भेजने से रोकने के लिए ब्लॉक करने की सुविधा नहीं देता है। अगर आप किसी खास मेल आईडी से ईमेल नहीं चाहते हैं तो ऊपर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

Keywords : block,someone,gmail features, gmail , E-mail, Unwanted e-mail,