Sunday, 11 December 2016

सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और नेटबैंकिंग के अकाउंट्स को रखे सुरक्षित - security or socila media and natbanking

सोशल मीडिया से लेकर ई-कॉमर्स और नेटबैंकिंग जैसे कई कामों के लिए हम इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी अकाउंट्स पासवर्ड्स के माध्यम से सुरक्षित रखे जाते हैं। इन ऑनलाइन अकाउंट्स में बहुत महत्वपूर्ण डेटा स्टोर रहता है इसे पूरी तरह सेफ रखा जाए। इसलिए जरूरी है कि :

1. अच्छा पासवर्ड चुनें : ज्यादा पेचीदा और लंबा पासवर्ड बेहतर माना जाता है, क्योंकि हैकर्स के लिए उसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है । अपने बच्चों के नाम, जन्मदिन या अन्य पर्सनल डीटेल्स के आधार पर पासवर्ड न डालें। हैकर इसी आधार पर हैकिंग की कोशिश करते रहते हैं।

2. आसान से पासवर्ड न रखें: 12345678, या password जैसे पासवर्ड भी खतरनाक होते हैं। ये आसानी से हैक हो सकते हैं। हैकर ऐसे प्रोग्राम बनाते हैं जो अपने आप ऐसे पासवर्ड डालकर हैकिंग की कोशिश करते रहते हैं। बेहतर होगा कि आप लेटर, नंबर और कैरक्टर्स की मदद से स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाएं।

3. पुराना पासवर्ड बार-बार न सेट करें :  कई साइट्स के लिए एक जैसा पासवर्ड इस्तेमाल करने से बचें और पुराने पासवर्ड को दोबारा कभी यूज न करें। अगर हैकर्स के पास आपके किसी एक पासवर्ड की जानकारी आ गई तो अन्य अकाउंट्स भी हैक हो जाएंगे।

आप LastPass या DashLane जैसी पासवर्ड मैनेजर सर्विसेज इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके पासवर्ड्स को याद रखती हैं। मगर इसके लिए जरूरी है कि आप इन सर्विसेज पर भरोसा करें। क्योंकि पिछले साल जून में लास्ट पास ने संदिग्ध गतिविधि का हवाला देते हुए यूजर्स को अपना पासवर्ड चेंज करने के लिए कहा था। ऐपल सफारी और गूगल क्रोम में बिल्ट-इन पासवर्ड मैनेजर होते हैं।

4. नया टूथब्रश लेते ही बदलें नया पासवर्ड : पासवर्ड्स को बदलते रहना भी जरूरी है। जिस तरह से आप कुछ महीनों में टूथब्रश बदलते हैं, उसी तरह से अपना पासवर्ड भी बदला कीजिए। अगर किसी साइट पर आप एक पासवर्ड को लंबे वक्त तक रखते हैं तो उसका गलत हाथों में जाने का खतरा रहता है। अगर कोई कंपनी आपसे पासवर्ड बदलने को कहे या बताए कि आपकी इन्फर्मेशन लीक नहीं हुई है, तब भी अपना पासवर्ड बदल लें।

5. लॉगइन करना मुश्किल बनाएं : मल्टी-फैक्टर आइडेंटिफिकेशन में यूजर्स को आइडेंटिफिकेशन के लिए कुछ और ऐड करना होता है, जैसे कि फोन पर आने वाला वन टाइम पासवर्ड (OTP)। इससे यह होता है कि हैकर्स अगर आपका पावसर्ड चुरा भी लें, तो भी कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि लॉगइन करने के लिए उन्हें आपके फोन पर आने वाला पासवर्ड डालना होगा। नए डिवाइस या लोकेशन से लॉगइन करने पर यह डालना आप जरूरी कर सकते हैं। फेसबुक समेत कई साइट्स यह सुविधा देती हैं।

6. फालतू अकाउंट्स को बंद कर दें : उन अकाउंट्स को डिऐक्टिवेट या डिलीट कर दें, जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करते। अगर कोई स्पैम से भरा ईमेल अकाउंट है, जिसे आप इस्तेमाल नहीं करते तो उसे बंद कर दें। पिछले दिनों माइस्पेस ने कहा कि हैकर्स ने 11 जून 2013 से पहले बने उसके अकाउंट्स की लॉगइन इन्फर्मेशन को बिक्री के लिए रखा है। इसलिए बेहतर है जिन साइट्स को आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें डिऐक्टिवेट कर दें।

7. सोशल मीडिया को व्यवस्थित करें :  सोशल मीडिया में अपनी पोस्ट्स को वास्तविक दोस्तों तक ही रखें। सेटिंग्स में जाकर आप ऐसा कर सकते हैं। फेसबुक वक्त-वक्त पर नोटिफिकेशन देता है कि अपनी प्रिवेसी सेटिंग्स रिव्यू करें और देखें कि कौन-कौन आपकी इन्फर्मेशन देख सकता है।

आपकी पर्सनल डीटेल्स पर नजर रखकर हैकर आपसे पासवर्ड का अंदाजा लगा सकते हैं। इसलिए पर्सनल इन्फर्मेशन की सेटिंग्स ऐसी कर दीजिए कि उसे आप या आपके दोस्त ही देख पाएं।

Keywords : security , socila media , natbanking

बिना इंटरनेट और स्मार्टफोन के Paytm से करे पेमेंट्स - Payment with paytm even without internet and smartphone

नोटबंदी के बाद कैशलेस या डिजिटल पेमेंट्स ही विकल्प हैं. कैशलेस या डिजिटल पेमेंट्स के लिए Paytm एक ऐसा प्ल्टेफार्म  है , जो दूसरे प्ल्टेफार्म  की अपेक्षा ज्यादा यूज होता हैं. ऐसे में Paytm ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस लॉन्च की है. जो बिना इंटरनेट के भी ट्रांजेक्शन कर सकता हैं.  इसको यूज करने की प्रॉसेस भी बहुत ही आसान हैं.

बिना इंटरनेट Paytm यूज करने का प्रॉसेस :

  1. Paytm में रजिस्टर कराये  (यूजर्स अपना मोबाइल नंबर को Paytm में रजिस्टर कराये. Paytm के 4 अंकों का Paytm पिन बनाये.)
  2. रुपए ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स recipient का मोबाइल नंबर, अमाउंट और अपना Paytm पिन डाले. 


उसके बाद आपके वॉलेट से पैसे ट्रांसफर हो जायेंगे.  Paytm से रुपए ट्रांसफर ही नही फोन को रिचार्ज करने के साथ और दूसरे बिल भी भर सकता हैं . इसके लिए स्मार्टफोन की जरूरत नहीं होगी.

वर्तमान में टेक्सी, ऑटो, पेट्रोल पंप, ग्रोसरी शॉप्स, रेस्टोरेंट्स, कॉफी शॉप, मल्टीप्लेक्स, पार्किंग, फार्मेसी, हॉस्पिटल, किराना शॉप सभी जगह डिजिटल पेमेंट्स प्लेटफॉर्म Paytm से पेमेंट आसानी से हो रहा हैं. आपको बता दे कि 850,000 से भी अधिक व्यापारी Paytm पेमेंट मोड को एक्सेप्ट कर रहे हैं.

Keywords : Digital Payment , paytm ,  internet , smartphone

Tuesday, 13 September 2016

जाने यूट्यूब के मैजिक सीक्रिट - Hidden YouTube Secrets



आइये जाने  यूट्यूब की कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में जो आपको विडियो देखने का मजेदार अनुभव देगा.

  • टाइप कीजिए, Doge meme और enter कीजिए। देखिए क्या होता है? आपके सामने कुछ इस तस्वीर की तरह एक रंगीन पेज खुलेगा। देखिए तो जरा कितना कलर्ड पेज है यह।
  • अपने वेब ब्राउजर पर यूट्यूब खोलिए, अब टाइप कीजिए Use the force luke और Enter कीजिए। क्या हुआ ये स्क्रीन क्यों घूमने लगी? आपको एक घूमती हुई स्क्रीन दिखेगी। देखा यूट्यूब का जादू...
  • अपने ब्राउडर पर यूट्यूब खोलिए और टाइप कीजिए do the harlem shake और ENTER कीजिए। एक और जादू! कैसे ये यूट्यूब का बटन आपके सामने नाचने लगेगा।
कुछ और भी वर्ड्स हैं जिसे आप सर्च कर के देख सकते हैं, 
  • //Geek week
  • beam me up Scorty
  • Get missle commandge


इतना ही नहीं यूट्यूब पर कोई विडियो चल रहा है और अगर आप K दबा दें, तो विडियो रुक जाएगा। J दबाने से आपका विडियो लगभग 10 सेकंड पीछे चला जाएगा। M दबाते ही विडियो म्यूट हो जाएगा। Shift+N दबाने से विडियो स्किप हो जाएगा। है न कमाल की जानकारी!

देखें यूट्यूब के मैजिक सीक्रिट

keywords :  Hidden YouTube Secrets,  Hidden  Secrets, YouTube, 

अब एक स्मार्टफोन में 2 व्हाट्सअप अकाउंट ऐसे चलाये - You can use 2 whatsup account in single smartphone

आज कल ड्यूल सिम स्मार्टफोन का ट्रेंड हैं. ऐसे में यदि आपनके दोनों नंबर पर व्हाट्सअप चलने लगे तो सोने पर सुहाग हो जायेगा. जी हाँ. किसी भी स्मार्टफोन में 2 व्हाट्सअप अकाउंट चलाने के लिए बस कुछ स्टेप फॉलो करने हैं उसके बाद आपन एक ही फ़ोन 2 व्हाट्सअप अकाउंट चला सकते हैं.


  • गूगल प्ले स्टोर से Parallel space- Multi accounts डाउनलोड कर फ़ोन में इनस्टॉल कर ले. जो आपको दो अकाउंट इतेमाल करने में मदद करेगा. 
  • डाउनलोड होने के बाद होम स्क्रीन पर दो ऑप्शन दिखेगा. जिसमे पहला कंट्रोल सेंटर (Control center) और दूसरा Incognito installation होगा. इसके साथ ही स्क्रीन पर प्लस साइन दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना हैं. इसको क्लिक करते ही कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिसमे से आपको व्हाट्सअप सेलेक्ट करने हैं 
  • उसके बाद आप दूसरे व्हाट्सउप अकाउंट को पहले अकाउंट की तरह ही इनस्टॉल करे. इसको वेरीफाई करने के बाद आप दोनों व्हाट्सअप अकाउंट यूज कर सकते हैं 

Keywords : whatsup, information about Whatsup, Smartphone, 

Sunday, 3 July 2016

जाने क्या होता हैं सिम कार्ड क्लोनिंग , Know about Sim card cloning




कई बार ऐसे समाचार में पढ़ने को मिला होगा कि किसी के क्रेडिट कार्ड से किसी दूसरे ने शॉपिंग कर लिया वह भी बिना किसी जानकारी के. या फिर किसी ने किसी के अकाउंट से पैसे निकल लिए. जैसे कि एक 72 साल की महिला के साथ हुआ . इस  अचानक से महिला के फोन पर एक मैसेज आया. जिसमे उसके बैंक अकाउंट से 11 लाख रुपए विड्रॉ हुआ था . खोज बिन करने उपरांत जो पता चला वो बिलकुल चौंकाने वाला बात था. उस महिला के सिम कार्ड की क्लोनिंग करके बैंक को कॉल करके बैंकिंग डिटेल्स निकल कर उसके पैसे निकले गए थे.

अब आप जानना चाहेंगे की सिम कार्ड क्लोनिंग क्या होता हैं ?, सिम कार्ड क्लोनिंग कोई प्रोफेशनल हैकर ही कर सकता हैं.  एक सॉफ्टवेयर की मदद से एक सिम कार्ड का पूरा डाटा दूसरे सिम कार्ड में ट्रांसफर करना ही सिम कार्ड क्लोनिंग हैं. जो साइबर क्राइम की तरह हैं. प्रोफेशनल हैकर्स एक सिम कार्ड रीडर और क्लोनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से सिम कार्ड क्लोनिंग करते हैं. और ओवर-द-एयर (OTA) कमांड भेज कर भी सिम क्लोनिंग की जाती हैं.

लेकिन आप कुछ बातों का ख्याल रखकर आप  सिम क्लोनिंग से बच सकते हैं. जैसे कि अपना फोन गलती से भी किसी अननोन व्यक्ति के हाथ में न दे. फोन सर्विसिंग ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर में ही कराये, ध्यान रहे कि  फोन देने से पहले अपना सिम कार्ड अपने पास रख लें. जिसने हो सके अननोन नंबर से आ रहे कॉल्स से बचें. और +92, +90, +09 या +96 वाले कोड से आने वाले फोन को कतई उत्तर ना करें. और यदि आपने गलती से ऐसा कोई कॉल रिसीव भी कर लिया और कॉल करने वाला व्यक्ति आपसे कोई नंबर डायल करने के लिए कहे तो ऐसे में फ़ोन को तुरंत काट दें. क्योंकि कई बार ऐसा होता हैं कि  हैकर आपको उलझा कर आपका कॉन्टैक डिटेल कॉपी करने की कोशिश कर रहा हो.


आपके सिम कार्ड का क्लोन बनाया गया है या नहीं इसके लिए अपना फोन स्विच ऑफ कर दें इसके बाद अपने ही नंबर पर फोन करें अगर अभी भी घंटी बज रही है इसका मतलब है कि आपका सिम कार्ड क्लोन किया गया है. अगर कोई आप से लगातार आपके नंबर पर बिजी टोन आने की शिकायत करता है, जबकि उस समय आप अपने फोन से कॉल नहीं कर रहे थे. ऐसे में हो सकता है कि आपका सिम कार्ड क्लोन किया गया हो. अगर अचानक ही आपका फोन बिल काफी ज्यादा आने लगा है तो बिल को ध्यान से चेक करें। कहीं आपके नंबर से कोई इंटरनेशनल कॉल्स तो नहीं कर रहा।

Keywords :  sim card cloning, cloning, protect Sim card, Smartphone, Security, Sim Security, Cyber crime

Thursday, 23 June 2016

बारिश में ऐसे बचाएं अपना 'स्मार्टफोन' - Protect your Smartphone from rain

मॉनसून का आगमन हो रहा है। लेकिन ऐसा तो है नहीं कि बारिश हो और आप अपने स्मार्टफोन को घर पर ही छोड़कर चले जाए। बारिश होने पर हर किसी को सबसे पहली चिंता अपने स्मार्टफोन को भिंगने से बचाने की होती है। यदि आप इन बातो का ख्याल रखे तो मॉनसून सीजन में भी आपको स्मार्टफोन के भीगने का डर नहीं रहेगा.

स्मार्टफोन प्रोटेक्ट करने के टिप्स हैं : 


  • हमेशा अपने साथ एक जिपलॉक बटुआ रखें। 
  • बारिश के मौसम में स्मार्टफोन को हाथ में थामनकर ना चलें।
  • अपने स्मार्टफोन के लिए वाटरप्रूफ कवर खरीदें।
  • आप ब्लूटूथ हैंडसेट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • आप चाहे तो वार्टरप्रूफ स्मार्टफोन भी खरीद सकते हैं।

Keywords : Rain, Smartphone, protection of Smartphone, Zip lock, Waterproof Cover, Bluetooth handset, Waterproof  Smartphone

Sunday, 5 June 2016

अपने आवाज से लॉक करें स्मार्टफोन - Easy to set self voice lock in smartphone


यदि आपका फ़ोन आपकी आवाज सुनकर ही अनलॉक हो तो आपको कैसा लगेगा. जी हाँ , अब आप स्मार्टफोन को लॉक करने के लिए मैचिंग पैटर्न की जगह अपने आवाज को सेट कर सकते है. यह बहुत ही आसान है . इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलोे करने है . इसको वॉयस लॉक भी कह सकते है .

वॉयस लॉक सेट करने का प्रोसेस है :

  1. Voice Lock Screen एप्प गूगल प्ले स्टोर से सर्च करके डाउनलोड करें . 
  2. Voice Lock Screen एप्प को इनस्टॉल करके ओपन करें . 
  3. ओपन करने के बाद माइक आइकॉन को टैप करके वॉयस रिकॉर्ड करें (सेट करें). उसको सेव करें . 
  4. सेव करने के बाद बैकअप पासवर्ड फीड करने के लिए आएगा , बैकअप पासवर्ड को फीड करें .  आपको पासवर्ड बदलने के समय इसकी जरूरत होगी , इसलिए यह जरुरी है . 
  5.  बैकअप पासवर्ड फीड होने के बाद फ़ोन में वॉयस लॉक सेट हो जायेगा . 


अब आप अपने फ़ोन को अनलॉक करने के लिए रिकॉर्ड किया गया वॉयस को दुहराए , आपका फ़ोन अनलॉक हो जायेगा . इसमें आपको धुयाँ रखना है कि , वॉयस गलत नहीं हो . क्योकि आपके सही वॉइस रिकॉर्ड के बिना आपका फोन अनलॉक नहीं होगा.
 यदि आप चाहते है कि पासवर्ड बदलना है तो , एप्लीकेशन में जाकर Change password ऑप्शन को क्लिक (टैप)करें . इसके बाद एप्प Old password पूछेगा , यहाँ आप बैकअप पासवर्ड फीड करेंगे जो अपने इंस्टालेशन के समय फीड किया था . अब यहाँ दूसरा पासवर्ड फीड करके इसे सेट कर सकते है.

यदि आप पासवर्ड भूल भी जाते है तो एप्प ओपन करने के बाद उसमे उप्पेर दाहिने साइड में बने लॉक के आइकॉन को क्लिक करना है. क्लिक करते ही बैकअप पासवर्ड फीड का ऑप्शन आता है. यहाँ बैकअप पासवर्ड डालने से फ़ोन अनलॉक हो जायेगा.


Keywords : Voice Lock Screen , App, Mobile app, Smartphone, Lock , Mobile Lock, Lock Andriod Smartphone, Screen Lock, Screen, Change password, 

Saturday, 16 April 2016

लैपटॉप यूज करते है तो इन बातो का ख्याल रखें - How to take care of Laptop




आज के हाई टेक ज़माने में इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स की बात करें तो स्मार्टफोन के बाद यदि किसी गैजेट्स का जिक्र होता है तो वो है लैपटॉप । लैपटॉप सभी की फेवरेट डिवाइस है। प्रोजेक्ट कम्प्लीट करने से मूवी देखने तक यह सभी जरूरतें पूरी करता है।  हम जैसे अपनी जरूरतों का ख्याल रखते है वैसे ही हमे आपने गैजेट्स की भी केयर करनी पड़ती है  लेकिन इसकी केयर को लेकर हम उतने एलर्ट नहीं होते। इस डिवाइस के साथ की गई गलतियां हमें भारी पड़ सकती हैं। ऐसी कई गलतियां होती है जिसे हम नजर अंदाज कर देते है जैसे :


  •  लैपटॉप को स्क्रीन से पकड़ना :  ये कॉमन गलती लैपटॉप यूजर्स अपने लैपटॉप के साथ अक्सर दोहराते हैं। इससे  न सिर्फ लैपटॉप के Hinges पर प्रेशर पड़ता ब्लकि इससे लैपटॉप स्क्रीन भी डैमेज हो सकती है। 
  •  लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखना  : कई यूजर्स लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखते हैं। काम करते वक्त और काम नहीं होने पर भी पावर बटन ऑन रखते हैं। लैपटॉप को हमेशा चार्जिंग पर लगाकर रखने से उसकी बैटरी लाइफ कम होती है।
  •  लैपटॉप को उसके पॉवर कोर्ड के साथ खींचना : अक्सर यूजर्स लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते हैं और कोर्ड को चार्जिंग पाइंट से हटाए बिना ही उसे एक प्लेस से दूसरे स्थान पर ले जाते हैं। इससे प्लग डैमेज होने के साथ ही लैपटॉप का DC जैक भी डैमेज हो सकता है। 
  •  लैपटॉप को हमेशा लैप (गोद) में रखना : लैपटॉप को हमेशा गोद या बेड पर रखकर काम करने से लैपटॉप ओवर हीटिंग होने के साथ ही उसके इंटरनल पार्ट डैमेज हो सकते हैं। क्योंकि ऐसे में एयर वेंट्स कवर हो जाती हैं। और कूलिंग नहीं हो पाती। हांलाकि ऐसे लैपटॉप को यूज करना Comfertable लगता है। लेकिन यह लैपटॉप के लिए सही नहीं है।  
  •  खाना खाते समय लैपटॉप का यूज करना  : अक्सर हम लैपटॉप पर मूवी देखते या गेम खेलते हुए खाना खाते हैं। यह हमें फनी लगता है। लेकिन यह आदत लैपटॉप के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है। लैपटॉप पर जूस या पानी गिरने पर शॉटसर्किट, लैपटॉप में आग लगने और अचानक Shut Down होने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। 
  •  लैपटॉप को एंटी वायरस के बिना यूज करना : लैपटॉप को एंटी वायरस के बिना यूज करने से इसका परफॉर्मेंस स्लो होने के साथ ही यह पूरी तरह से फेल भी हो सकता है। हैकिंग और डेटा लॉस का खतरा तो होता ही है। 
  • पावर कोर्ड को गलत डायरेक्शन में लगाना : लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाते वक्त हम ध्यान नहीं रखते कि कोर्ड रास्ता तो नहीं रोक रही है। ऐसे में अचानक किसी के आने या टकरा जाने से पॉवर कोर्ड पर अचानक प्रेशर पड़ता है। इससे इसके डैमेज होने के साथ ही लैपटॉप भी फ्लोर पर गिर सकता है। इससे लैपटॉप के इंटरनल के साथ ही एक्सर्टनल पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं।    
  • लैपटॉप को बंद किए बिना छोड़ देना  : कुछ लैपटॉप में Hibernate का ऑप्शन ऑटो होता है। जो लिड क्लोज होने पर अपने आप ऑन हो जाता है। लेकिन लैपटॉप का यूज न होन पर उसे पूरी तरह से बंद करना ही सही होता है। 
  • टेक्नीशियन बनना  : जब तक आपको हार्डवेयर की पूरी जानकारी न हो लैपटॉप को न खोलें। इससे आपके लैपटॉप की परेशानी सॉल्व होने के जगह बढ़ सकती है। साथ ही थोड़ी सी गलती होने पर इससे आपका लैपटॉप पूरी तरह से खराब हो सकता है।  
  • लैपटॉप को बगैर इलेक्ट्रिक प्रोटेक्शन के यूज करना  : लैपटॉप पर इलेक्ट्रिक फ्लेक्चुएशन का ज्यादा असर होता है। Surge Protection के बगैर लैपटॉप का यूज करना उसे हमेशा के लिए खराब कर सकता है। 


ऐसे करने से बढ़ जाएगी लैपटॉप की लाइफ 


  •  हमेशा लैपटॉप को उसके बेस से ही पकड़ें । 
  •  लैपटॉप कम्प्यूटर की तरह नहीं होते। 100 बैटरी चार्ज होने पर उसे चार्जिंग से हटा देना चाहिए। 
  • लैपटॉप को चार्जिंग पोइंट से निकालने के बाद ही मूव करें। 
  •  लैपटॉप यूज करने का सही तरीका मजबूत और फ्लैट सरफेस पर रखकर काम करना है। इसे तकिए पर भी नहीं रखना चाहिए।
  •  लैपटॉप पर काम करते वक्त खाना या जूस न पिएं। साथ ही लैपटॉप के पास सेम सरफेस पर लिक्विड न रखें। 
  • लैपटॉप में अच्छा एंटीवायरस डाउलनोड करें। फ्री एंटीवायरस की जगह पेड लाइसेंस वाला एंटीवायरस रखें। यह आपके लैपटॉप को पूरी तरह सिक्योर रखेगा।  
  • लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाते वक्त ध्यान रखें। कोर्ड को एेसी जगह न लगाएं जहां से ये किसी के रास्ते में आएं। '
  •  लैपटॉप को Shut Down करें इसके पहले उसे स्लीप मोड या Hibernate पर भी डाल सकते हैं। 
  • लैपटॉप में कोई भी परेशानी होने पर उसे एक्सपर्ट को दिखाएं।
  • लैपटॉप को सूरज Protector से सिक्योर कर यूज करें।


Keywords : Hibernate , Shut Down, Sleep, Laptop, Charge, Anti virous,  Computer, Charging cord 

Thursday, 14 April 2016

पढ़े फेसबुक मैसेंजर का सीक्रेट मैसेज - Read the secret message of Facebook Messenger

फेसबुक  ने एक नया फीचर ऐड किया है  मैसेज रिक्वेस्ट . मैसेज रिक्वेस्ट  उन लोगो के लिए है जिसे आप बिना फ्रेंड बनता बात कर सकते है । यदि कोई आपको मैसेज करता है तो आप उसका रिक्वेस्ट बिना एक्सेप्ट किये नहीं बात कंटिन्यू नहीं कर सकते है . मैसेज रिक्वेस्ट में जो भी मैसेज आता है वह मैसेंजर के एक हिडन फोल्डर में सेव हो जाता है और इसका कोई नोटिफिकेशन भी नहीं आता है जिसकी वजह से आप इसे देख नहीं सकते है । मैसेज के इस हिडन फोल्डर को खोज निकलने का बहुत आसान सा तरीका है. दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें आपका फोल्डर मिल जायेगा
स्टेप्स ये है :


  1. स्मार्टफोन का फेसबुक मैसेंजर (Messenger) ऐप ओपन करें। 
  2. मैसेंजर के सेटिंग में जाये  . ओपन करने के बाद राइट लास्ट में दिए गए सैटिंग आइकन पर टैप करें।
  3. Setting ओपन करते ही आपको Notification and Sounds के नीचे People दिखेगा,  उसे (People ) टैप करें।
  4. पीपल फोल्डर में  Message Request सिलेक्ट करें  यहां आपको Message दिखने लगेंगे। 
  5.  Message Request सिलेक्ट करने पर आपको Filtered Request का ऑप्शन दिखेगा। इसे (Filtered Request को ) सिलेक्ट करें।
  6. यहां से अब भेजी गई Message Request और मैसेज पढ़ सकते हैं। सालों पुराने मैसेज जो आपने अभी तक देखें भी नहीं वे आपको यहां मिलेंगे। 

Keywords : Message Request, Messenger App, Notification and Sounds, Filtered Request, Messenger , Facebook Messenger , 

Friday, 8 April 2016

आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आपके पसंद का आइकॉन- Icon of your choice in your Android smartphone

हम जानते है की एंड्रॉयड स्मार्टफोन को पर्सनलाइज किया जा सकता  है.  वॉलपेपर, विजिट्स और लॉन्चर के जरिए अपने स्मार्टफोन को अपने तरीकों में बदल सकते हैं. इसे हम अपने मन मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं. आप एंड्रॉयड के सभी आइकन्स को भी बदल सकते हैं , आप आइकन के सैकड़ों डिजाइन में से अपना मन पसंद आइकॉन चुन सकते हैं और आइकन्स को बेहतरीन बना सकते हैं.

 स्मार्टफोन में आइकन्स को भी बदलने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में एक लॉन्चर इंस्टॉल करना होगा. क्योंकि बिना लॉन्चर के आइकन पैक काम नहीं करते.

यहां कुछ ऐसे आइकन पैक बताए गए है  जिसे इस्टॉल करते ही आपको ऐसा लगेगा जैसे आपके स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है.

Outer Space Icon Pack :यह आइकन पैक दूसरों से काफी अलग है. इसे इंस्टॉल करने पर सभी आइकन कार्टून की तरह हो जाएंगे. इसके दो मेन कैरेक्ट- रैबिट और कैट हैं. सभी आइकन एक दूसरे से अलग दिखते हैं, लेकि कई बार आप चकमा खा सकते हैं. कार्टून कैरेक्टर जिन्हें पसंद है उनके लिए यह अच्छा आइकन पैक है. इसे गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Moonshine :यह गूगल प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले आइकन पैक्स में से एक है. इसे खास तौर पर एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप के लिए बनाया गया है. इसके आइकन भी कलरफुल हैं और मैटेरियल डिजाइन वाले हैं. देखने में काफी सिंपल और कैची लगते हैं. इसे भी गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Polycon :आपके पास स्टॉक एंड्रॉयड नहीं है और आपको इसे यूज करना है तो यह आइकन पैक आपके लिए बेहतर है. इसमें दिए गए आइकन्स मैटेरियल लुक वाले हैं. इसमें आपको 500 आइकन मिलेंगे. गूगल प्ले स्टोर से इसे फ्री डाउनलोड कर सकते हैं.

Min :जैसा इसका नाम है वैसे ही इसमें दिए गए आइकन हैं. यह सभी आइकन को छोटा कर देता है और सभी के कलर को एक जैसे करता है. यह उन लोगों के लिए बेहतर साबित होगा जो बड़े आइकन और ज्यादा कलर से परेशान रहते हैं. इसे भी गूगल प्ले स्टोर से फ्री डाउनलोड किया जा सकता है.

Candy Cons :इस आइकन पैक में 1,000 आइकन हैं और सभी कलरफुल हैं. हालिया अपडेट में इसे भी एंड्रॉयड के नए वर्जन तर्ज पर मैटेरियल डिजाइन का बनाया गया है. इसमें सिर्फ आइकन ही नहीं बल्कि वॉलपेपर भी हैं. इसके अलावा नए आइकन के लिए इसमें रिक्वेस्ट भी किया जा सकता है.


Keywords : Android, Icon Pack, Smartphone, Revamp, Launcher, Candy Cons, Min, Polycon, Moonshine, Outer Space Icon Pack






Thursday, 7 April 2016

टाइपिंग स्पीड बढ़ाने का तरीका - Step to Improve Your Typing Speed

आज की हाई टेक वर्ल्ड में लोग ज्यादा से ज्यादा समय कम्प्यूटर और लैपटॉप  पर बीतते है । यदि समय कंप्यूटर पर बीत रहा ह तो जाहिर सी बात है की टाइप भी करते होंगे ।  कुछ लोगो की टाइपिंग स्पीड फ़ास्ट तो कुछ लोगो का समान्य होता है । लेकिन कुछ लोग भुत ही स्लो टाइप करते है जिससे उनको काफी परेशानी होता है  । अब स्लो टाइप करने वालो को परेशान होने के बदले आपने स्पीड को बढ़ाना है । स्पीड बढ़ाने के लिए यहाँ कुछ वेबसाइट  दिए गए है जहां से आप अपना स्पीड बढ़ा सकते है ।

 ये है आपकी टाइपिंग स्पीड बढ़ाने में मददगार वेबसाइट :

 Typingtest.com : इसे टाइपिंग सिखाने वाली बेस्ट वेबसाइट कहा जा सकता है। इस पर जाते ही सबसे पहले आपका टाइपिंग टेस्ट लिया जाता है। जिसमें 1 मिनट में आप कितने शब्द टाइप करते हैं यह देखा जाता है।

उसके बाद आपकी स्पीड कैसे बढ़ानी है उस पर काम किया जाता है। इसमें आपकी Keys पर पकड़ मजबूत बनाने के लिए प्रेक्टिस करवाई जाती है। इसमें गेम के जरिए भी टाइपिंग स्पीड बढ़ाई जाती है।

Fastfingrs.com  :इस वेबसाइट पर भी आप अपनी टाइपिंग स्पीड टेस्ट कर सकते हैं। यह बहुत ही आसान है। इसका उपयोग आप बिना रजिस्ट्रेशन के भी कर सकते हैं। लेकिन रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद इसके टाइपिंग कॉम्पटीशन में भी पार्टिसिपेट कर सकते हैं।

Freetypinggame.net : इस वेबसाइट पर बहुत सारे गेम्स उपलब्ध हैं। जिनको खेलकर आप अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हो। इन गेम्स में आपको words को बहुत स्पीड से टाइप करना होता है। गेम्स खेलते हुए आप अपनी स्पीड टेस्ट कर सकते हैं। इस पर काम करना इंजॉय किया जा सकता है।

 speedtypingonline.com  : इस वेबसाइट पर भी गेम्स और टाइपिंग टेस्ट उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आपको टाइपिंग लेसन भी मिलेंगे। इनकी प्रेक्टिस कर आप अपनी स्पीड बढ़ा सकते हैं।

Typeracer.com  : यह वेबसाइट उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें कार रेसिंग पसंद है। इस वेबसाइट पर आपके साथ एक कार रेस करवाई जाती है। जिसमें आपकी कार के साथ अन्य कारें चलती है। आपकी कार आपकी टाइपिंग स्पीड के अनुसार चलती है। इससे आप तेजी से टाइपिंग करना सीखते हो।

Powertyping.com : यह वेबसाइट एक कम्पलीट ट्यूटर की तरह आपको सिखाएगी। इस पर कई टेस्ट, प्रेक्टिस सेट्स, टाइपिंग गेम्स उपलब्ध हैं। इनसे आप डेली बेसिस पर टाइपिंग प्रेक्टिस कर अपनी टाइपिंग स्पीड बढ़ा सकते हैं।

Keywords : Step to Improve Your Typing Speed, Typing Speed, How to increase Typing Speed, Improve Typing Speed, Computer Typing Speed, Laptop Typing Speed, Keyboard, Computer, Laptop

Tuesday, 5 April 2016

ऐसे करें फेसबुक के वीडियो डाउनलोड - Steps to download video from Facebook

आज कल लोगो का ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट पर ब्यतित हो रहा है , इंटरनेट पर भी सबसे ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साइट समय बीतते है , औरआपको बता दे  दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्किंग साइट फेसबुक है. फेसबुक पर हमें कई तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें से कई हमें बेहद पसंद भी आते हैं, लेकिन क्या आप इन्हें डाउनलोड कर पाते हैं! यदि नहीं, तो आज हम आपको बताते हैं कि आप फेसबुक के मजेदार वीडियो कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. वीडियो को ढूंढ़े: फेसबुक पर किसी दोस्त के द्वारा उपलोड किया गया या शेयर किया गया वीडियो डाउनलोड करना काफी आसान है. सबसे पहले फेसबुक ओपन करें और उस वीडियो को ढूंढ़ें.

प्ले करें : जिस विडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उसे प्ले करें.

लिंक सेलेक्ट कर लें : वीडियो का लिंक एड्रेस बार से सेलेक्ट कर लें.

यूआरएल को बदल दें : अब वीडियो के यूआरएल को बदल दें. इसके लिए जहां पर www लिखा है उसकी जगह m लिख दें, जिसके बाद लिंक का शुरुआती भाग कुछ इस तरह दिखेगा https://m.facebook.com/...

मोबाइल वर्जन : जब यूआरएल बदल जाये, तो एंटर प्रेस कर विडियो का मोबाइल वर्जन ओपन करें. save video as : अब वीडियो को प्ले करें और उस पर राइट क्लिक कर दिए गये विकल्पों में से save video as पर क्लिक करें.

Keywords : Facebook , Video, social, Networking Site, Socile media,


Sunday, 3 April 2016

ये काम की 'चीजें' सेव न करें मोबाइल में

आज के इस हाई टेक युग में इलेक्ट्रॉनिक्स गॅजेट्स के साथ लोग पूरा दिन रत बिता देते है पता ही नहीं चलता है । आज हे जनरेशन की जरूरत हो गई है स्मार्टफोन , लेकिन देखा जाए तो  इसकी जरूरत बढ़ने के साथ साथ परेशानियां भी बढ़ गई है  आये दिन टेक्नोलॉजी के साथ साथ साइबर क्राइम भी बढ़ता जा रहा है ।  साइबर अपराधियों के मंसूबे भी बढ़ रहे हैं। इन अपराधियों का शिकार होने से बचने के लिए जरूरी है कि हम थोड़ी सी सावधानी बरतें। आज बहुत से ऐसे ऐप आ गए हैं जो कि आपके मोबाइल का पूरा डेटा कॉपी कर लेते हैं और फिर उस डेटा का दुरुपयोग किया जाता है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनको अपने मोबाइल में सेव करने से बचना चाहिए।

पर्सनल नंबर  : कई बार लोग अपना आधार कार्ड नंबर, पैन नंबर या बैंक अकाउंट नंबर आदि को अपने मोबाइल में सेव करके रखते हैं, यह सोचकर कि अचानक जरूरत पड़ने पर आसानी होगी। लेकिन इन नंबर्स को भूलकर भी अपने मोबाइल फोन में सेव करने की गलती न करें। अगर याद रखने की समस्या है तो किसी डायरी आदि में सभी नंबर लिखकर रखें जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग कर सकें।

पासवर्ड  : आजकल हर किसी के पास बहुत से पासवर्ड होते हैं, जिन्हें याद रख पाना मुश्किल काम है, लेकिन इस मुश्किल काम को आसान करने का तरीका यह नहीं है कि आप पासवर्ड को अपने मोबाइल में सेव करके रखें। मोबाइल चोरी होने की स्थिति में टेक्नॉलजी की सामान्य सी जानकारी रखने वाला कोई शख्स भी इनका मिसयूज कर सकता है।

पर्सनल फोटो : किसी भी तरह के फोटो क्लिक करने के लिए आप अपनी निजी जिंदगी में आजाद हैं लेकिन इन फोटो को भूलकर भी अपने स्मार्टफोन में सेव करके न रखें।

क्रेडिट कार्ड का फोटो : कई बार लोग अपने जरूरी दस्तावेजों मसलन क्रेडिट कार्ड का फोटो खींचकर अपने मोबाइल में रख लेते हैं। दोनों साइड की फोटो होने के कारण कार्ड से एक्सपायरी डेट, नाम, सीवीवी नंबर जैसी पूरी जानकारी जो उसका मिसयूज करने के लिए चाहिए, बड़ी आसानी से मिल जाती है। गलत हाथों में स्मार्टफोन या उसके डेटा के पड़ने का मतलब है, आपके क्रेडिट कार्ड का मिसयूज।

K

Tuesday, 29 March 2016

फैक्ट्री रीसेट के जरिए स्मार्टफोन का डेटा डिलीट करें - Factory Reset in Samrtphone

फैक्ट्री रीसेट के जरिए भी आप अपने फोन से सबकुछ डिलीट कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोग डिलीट किए हुए डेटा को भी रिकवर कर सकते हैं। अगर आप सुनिश्चित करना चाहते हैं कि डिलीट किए गए डेटा को कोई रिकवर न कर सके तो आप हार्डवेयर इनक्रिप्शन को इनेबल कर दें। ज्यादातर लोग प्वाइंट 1 और 2 को नजरअंदाज कर सीधे तीसरे प्वाइंट से शुरुआत कर सकते हैं।

1. स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं। सिक्युरिटी चुनें और इनक्रिप्ट फोन पर टैप करें। इस प्रक्रिया में ज्यादा समय लगता है, इसलिए आप अपने फोन को चार्जर से कनेक्ट कर लें।

2. एक बार फिर से इनक्रिप्ट फोन को टैप करें। कुछ लोगों ने पाया है कि यह प्रक्रिया एक बार में शुरू नहीं होती। ऐसे में आपको कुछ और बार कोशिश करनी होगी।

(इस प्रोसेस में करीब 1 घंटे लगते हैं, इसलिए  फोन को चार्ज में रखकर इंतजार करना होगा। एक बार यह हो जाए, तो आप फोन को रीसेट कर लें।)

3. सेटिंग्स में जाकर Backup & reset चुनें। फिर फैक्ट्री डेटा रीसेट चुनें। अगले स्क्रीन में Erase phone data बॉक्स को टिकमार्क करें। कुछ फोन में आप मैमोरी कार्ड से भी डेटा हटा सकते हैं इसलिए किसी बटन को टैप करने से पहले लिखे हुए निर्देश को ध्यान से पढ़ लें।

4. इसके बाद एक वार्निंग (चेतावनी) स्क्रीन आएगा। आगे बढ़ने के लिए रीसेट फोन पर टैप करें।

5. इस प्रक्रिया में कुछ वक्त लग सकता है। इसके बाद आपका फोन रीबूट होकर उस स्थिति में पहुंच जाएगा जब आपने उसे खरीदा था। आपको एक बार फिर से भाषा चुनने और साइन इन करने का निर्देश मिलेगा।

 Note : यह स्टेप्स हर फोन पर लागू नहीं होंगे। यह डिवाइस के मैनिफेकचरर और एंड्रॉयड के वर्ज़न पर निर्भर करेगा।


Keywords : Factory Reset in Samrtphone, Factory Reset, Samrtphone, Reset Smartphone, Data Delete by factory reset in Samrtphone

डेटा बैकअप करने का तरीका - Process to take Data backup of Smartphone


 एंड्रॉयड के साथ एक अच्छी बात यह है कि आपको फोन सेटअप करने के लिए गूगल अकाउंट की जरूरत पड़ती है, और इसके साथ आपके डिवाइस का बैकअप बनना शुरू हो जाता है। बैकअप को चेक करने के लिए  दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।


  1.   स्मार्टफोन फोन की सेटिंग्स में जाएं। 
  2.   बैकअप एंड रीसेट को चुनें।
  3.   आप Back up my data का ऑप्शन होगा ।
  4.   इसके बाद पिछले पेज पर वापस जाएं। स्क्रॉल डाउन करके अकाउंट्स ऑप्शन तक पहुंचे फिर गूगल पर  टैप करें।  
  5.  आप अपना गूगल अकाउंट देख पा रहे होंगे जिसका इस्तेमाल फोन सेटअप करने के लिए किया गया था। इसके बगल में एक ग्रीन सिंक सिंबल भी होगा। अब अकाउंट पर टैप करें।
  6.  यह सुनिश्चित करें कि सभी ऑप्शन चुने हुए हैं। इसके बाद आपके गूगल अकाउंट के जरिए कैलेंडर, कॉन्टेक्ट्स, ईमेल और फोटो, सब कुछ अपने आप ही गूगल+ पर बैकअप हो जाएंगे।


 Note : एंड्रॉयड के सभी वर्जन अपने आप ही फोटो बैकअप नहीं करते।


Keywords :  Process , take Data backup , Smartphone, backup

मैमोरी कार्ड को फॉर्मेट करने का तरीका

 स्मार्टफोन के मैमोरी कार्ड को पूरी तरह से फॉर्मेट करने का  बहुत ही आसान  तरीका


  1.  स्मार्टफोन की  सेटिंग्स में जाएं और स्टोरेज चुनें।
  2.  नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Erase SD card पर टैप करें। इसके बाद आपको एक वार्निंग मैसेज मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि ऐसा करने से आप अपना सारा डेटा खो देंगे।
  3.  इसके बाद आगे बढ़ने के लिए Erase SD card बटन पर टैप करें। अगर आपका एसडी कार्ड पासवर्ड से सिक्योर है तो आपको आगे बढ़ने के लिए PIN डालने की जरूरत पड़ेगी।


कभी कभी फॉर्मेट किए गए एसडी कार्ड से भी फाइल्स को रिकवर किया जा सकते हैं, और इस प्रोब्लम से छुटकारा पाने का आसान तरीका है ''लेयरिंग''। फॉर्मेट किए हुए कार्ड में कुछ और डेटा डाल दें, फिर उसे डिलीट करें, और इस प्रोसेस को दो-तीन बार दोहराएं। ऐसे करने से ऑरिजनल डेटा हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा।

Keywords : Momery Card , Format, Smartphone, Storage , Delete

Saturday, 19 March 2016

सभी बजट स्मार्टफोन के जरूरी फीचर - The essential feature of the budget smartphone

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे ज्यादा मांग बजट स्मार्टफोन की ही है। बजट स्मार्टफोन ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ही बड़ी कंपनियों से लेकर चीनी हैंडसेट निर्माता भी महंगे फीचर से लैस बजट स्मार्टफोन सेगमेंट पर ध्यान दे रही हैं। बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में चल रही रेस ने कंपनियों को एडवांस फीचर वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने पर मजबूर भी कर दिया है।

शाओमी और एलईईको जैसे ब्रांड 12,000 से कम कीमत के स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेसर और क्विक चार्जिंग तकनीक जैसे प्रीमियम फीचर देकर पहले ही इस रेस में शामिल हो चुके हैं। लेकिन अभी भी कई बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में महंगे स्मार्टफोन वाले उन फीचर की कमी है जिसकी वजह से महंगे स्मार्टफोन ग्राहक की पसंद बनते हैं।

यहां जानें वो 5 जरूरी फीचर जिन्हें निर्माताओं को सभी बजट स्मार्टफोन में देना चाहिए।

1. फिंगरप्रिंट स्कैनर
मार्शमैलो अपडेट के साथ ही गूगल ने फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत कई मुख्य फीचर नए जोड़े हैं। इसलिए बजट स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर होना जरूरी हो गया है। फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आप सिर्फ आसानी से फोन को ही अनलॉक नही करते बल्कि आपके स्मार्टफोन को सुरक्षित भी बनाता है। फिंगरप्रिंट स्कैनर को आप अपने क्रेडिट कार्ड डिटेल के बफर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दोबारा अपनी क्रेडिट कार्ड डिटेल ऑनलाइल नहीं डालनी होगी।



इसके अलावा फिंगरप्रिंट स्कैनर से आप बिना फोन को एक्टिव किये मनचाहे ऐप को खोल और इस्तेमाल कर सकते हैं। भारतीय बाजार में पहले ही कम दाम में एलईईको एलई 1एस, कूलपैड नोट 3 लाइट और लेनोवो के कई स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ मौजूद हैं। अगर कूलपैड 7,000 रुपये के फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है तो निश्चित तौर पर दूसरी कंपनियां भी ऐसा कर सकती हैं।

2. यूएसबी टाइप-सी
आने वाली यूएसबी कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए यूएबी टाइप-सी पोर्ट होना जरूरी है (हर कोई मेरी बात से सहमत नहीं हो सकता)। बजट स्मार्टफोन के साथ-साथ सभी स्मार्टफोन में यह एक मानक के तौर पर आना चाहिए। हालांकि अभी बहुत से यूजर के लिए टाइप-सी पोर्ट बहुत बडड़ी जरूरत नहीं है लेकिन इसके कई फायदे हैं। यूसबी टाइप-सी से लैस स्मार्टफोन डिफॉल्ट क्विक चार्ज होते हैं और लगभग सभी भारतीय यूजर के लिए यह बहुत बड़ी बात है।



इसके अलावा, यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। हालांकि, अभी बहुत सारे निर्माता यूएसबी टाइप-सी एक्सेसरी नहीं बना रहे हैं। अगर बजट स्मार्टफोन में भी यह फीचर आता है तो इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। एलईईको एलई 1एस में टाइप-सी पोर्ट दिया गया है जिससे पता चलता है कि बजट डिवाइस में इस फीचर का होना मुश्किल नहीं है।

3. लेजर एफ/पीडीएफ
फ्लैश के साथ बेहतरीन तस्वीर खींचने के लिए लेजर ऑटोफोकस तकनीक बहुत ज्यादा जरूरी है। इसलिए हर स्मार्टफोन कैमरे को इस तकनीक से लैस होना चाहिए। आसुस ज़ेनफोन 2 लेजर बजट स्मार्टफोन में इस फीचर के साथ उपलब्ध है और यह बात सभी कंपनियों को ध्यान रखना चाहिए।



इन दिनों सभी स्मार्टफोन निर्माता अपने बजट सेगमेंट स्मार्टफोन में कैमरे को एक यूएसपी की तरह पेश कर रहे हैं। ऑटोफोकस फीचर ना होने की वजह से जब आप बेस्ट शॉट नहीं ले पाते हैं तब ऑटोफोकस फीचर लैस स्मार्टफोन जरूरी हो जाता है।

अगर आप किसी स्मार्टफोन के कैमरे को प्रमोट कर रहे हैं तो किसी भी प्यार भरे लम्हे को तस्वीर में कैद करने के लिए अगर स्मार्टफोन के कैमरे में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस होना जरूरी है।

4. क्विक चार्जिंग
शायद यह एक सबसे ज्यादा जरूरी फीचर है जो बजट स्मार्टफोन में होना ही चाहिए। अब जबकि इन स्मार्टफोन में बैटरी क्षमता कम है और चूंकि फोन के डिजाइन और उन्हें पतले से पतला बनाने के लिए बैटरी भी छोटी कर दी जाती है तब क्विक चार्जिंग तकनीक बैटरी चार्ज रखने में मददगार होगी। धारे-धीरे यह एक आम फीचर बन रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह सभी स्मार्टफोन में अनिवार्य हो जाएगा।



5. एनएफसी
एनएफसी गूगल प्ले इस्तेमाल करने का सबसे सुरक्षित तरीका है और इसे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के भविष्य के तौर पर देखा जा रहा है। इसलिए बजट स्मार्टफोन का एनएफसी इनेबल होना जरूरी है। हालांकि, यह तकनीक सिर्फ सुरक्षित ऑनलाइन पेमेंट तक ही सीमित नहीं है। इसमें अपार संभावनाएं निहित हैं।

बाजार में की एनएफसी टैग उपलब्ध हैं जिससे आप कुछ निश्चित टास्क कर सकते हैं। इससे आप सिर्फ टैग पर टैप कर प्रीसैट टास्क को कर सकेंगे। एनएफसी एक बहुत काम का फीचर है और बजट सेगमेंट में लेनोवो वाइब के4 नोट में यह पहले से उपलब्ध है।

ये पांच फीचर महंगे स्मार्टफोन में देखे जाते हैं लेकिन हाल ही में लॉन्च हुए कई बजट स्मार्टफोन में भी उपलब्ध हैं।



Keywords : The essential feature of the budget smartphone, Smartphone, Mobile, Budget Smartphone

Tuesday, 15 March 2016

खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका -Step to search your lost Smartphone

हमारे आस पास कई ऐसे इंसिडेंट होते है जिसमे कभी किसी का फ़ोन खो जाता है तो कभी कहि छूट जाता है तो कई लोग भूल भी जाते है और जब फ़ोन कई जरूरत होती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है . जब कभी किसी का फ़ोन खोता है तो उसके साथ साथ बहुत सारी परेशानिया झेलनी पड़ती जैसे , कॉन्टेक्ट नंबर ,  पासवर्ड , कुछ जरूरी इनफार्मेशन के साथ डॉक्यूमेंट और इमेजेज खो जाते है . इन सब परेसानी से बचने हा तरीका है क्यों न खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ निकले . खोये हुए फ़ोन को ढूढ़ने का तरीका :

  • स्मार्टफोन में लगभग सभी आपने ईमेल आई डी को एक्सेस करते है .  
  • स्मार्टफोन में एक्सेस ईमेल आई डी को लोगिन करे .
  • गूगल सर्च बार में टाइप करे "where's my Phone". और एंटर प्रेस करे`.
  • एंटर प्रेस करते ही गूगल मैप ओपन होगा जो फ़ोन का लोकेशन दिखेगा , 
  • आप इस ओपन विंडो से फ़ोन पर कॉल भी कर सकते है यदि फ़ोन  साइलेंट मोड में हो तब भी फ़ोन रिंग हो सकता है 

Step to Search your phone when it is lost

  • Login to Gmail id which active in your phone
  • Open Google in new tab
  • Type "Where's my phone" in Google search
  • Press enter and see what happen 
  • Google map open auto and show current location of your phone
  • Now you can make a proper call up on your cell phone

Keywords : How to search your lost Smartphone, Smartphone, , gmail, Google, google Map

Friday, 11 March 2016

आपको पता होने चाहिए ये टेक्नॉलजी हैक्स - You should know the technology hacks


  • अगर विडियो अटक रहा है या ब्राउजर में Adobe Flash Player नहीं होने का मेसेज आ रहा है तो YouTube HTML5 Player इस्तेमाल करें। इसके लिए विडियो प्लेयर पर राइट क्लिक करके HTML5 प्लेयर चुनें। इससे आप तेजी से विडियो देख पाएंगे।
  • विकिपीडिया के किसी पेज से गैरजरूरी जानकारी हटाने के लिए उस लिंक में शुरुआती 'en' को 'simple' से रिप्लेस कर दीजिए।
  • अगर नेटफ्लिक्स पर विडियो की क्वॉलिटी खराब है तो Ctrl+Shift+Alt+S प्रेस करके एचडी विडियो के लिए बफर रेट 3000 कर दें।
  • अगर आपको कल कोई मेल भेजना था और याद आज आया है, तो आप अपने कंप्यूटर की डेट चेंज करके वह मेल आज भेज सकते हैं। सामने वाले को वह मेल कल की तारीख से ही मिलेगा।
  • अगर आपकी एक्सेल फाइल बहुत हैवी है तो उसे .xlsb टाइप में सेव करें। इसका साइज 50-75 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।
  • अगर कोई डाउनलोडेड पीडीएफ फाइल .exe से एंड हो रही है तो इसे डिलीट कर दें। यह वायरस है।
  • अलग-अलग वेबसाइट्स से अपनी पर्सनल डीटेल्स हटाने के लिए accountkiller.com का यूज करें।

Keywords : ब्राउजर , Adobe Flash Player , YouTube, HTML5 Player , विडियो प्लेयर , विकिपीडिया ,  नेटफ्लिक्स ,  मेल , कंप्यूटर , डेट चेंज ,  एक्सेल फाइल , हैवी , .xlsb ,  डाउनलोडेड, पीडीएफ , वायरस , वेबसाइट्स, पर्सनल डीटेल्स , accountkiller.com ,


Wednesday, 9 March 2016

इंटरनेट पर पहला इ-मेल ...- First Email on Internet




  1.  हाल ही में ई-मेल के जनक रे टॉमलिंसन का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। 1971 में उन्होंने पहला इलेक्ट्रॉनिक मैसेज भेजने का तरीका खोज निकाला था। आइए जानते हैं इंटरनेट की कुछ ऐसी ही दिलचस्प बातें जो पहली बार हुई थीं। जैसे पहला इंटरनेट विज्ञापन, इंटरनेट पर अपलोड की गई पहली तस्वीर।
  2.  इंटरनेट की दुनिया में पहला रजिस्टर्ड डोमेन नेम Symbolics.com है, जिसको 15 मार्च 1985 पंजीकृत कराया गया था। अब यह एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में कार्य करता है।
  3. पहली वेबसाइट वर्ल्ड वाइड वेब के बारे में जानकारी के लिए समर्पित थी और इसको 6 अगस्त 1991 को लाइव किया गया था। यूआरएल देखिए : http://info.cern.ch/hypertext/WWW/TheProject.html
  4.  इंटरनेट पर अपलोड की गई पहली तस्वीर एक कॉमेडी बैंड (लेस हॉरेबिल करनेट्स) की थी जिसको टिम बर्नर्स ली (वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक) ने पोस्ट किया था।
  5. पहला एओएल इंस्टेंट मैसेज 6 जनवरी,1993 को अपनी पत्नी के लिए टेड लियोनसिस ने अपने पत्नी को भेजा था। इसमें लिखा था। "Don't be scared ... it is me. Love you and miss you." उनकी पत्नी ने जवाब दिया, "Wow ... this is so cool!" लियोनसिस बाद में एओएल के वाइस चेयरमैन बन गए।
  6.  Joe McCambley पहला बैनर विज्ञापन था जिसको ऑनलाइन डाला गया।। इसको HotWired.com पर अक्तूबर 1994 में लाइव किया गया था। इसमें 7 कला संग्रहालय एटी एंड टी ने प्रोमोट किया था।
  7.  पहली eBay पर बेचाया सामान एक टूटा हुआ लेजर प्वाइंटर था, जिसको 1995 में 14.83 डॉलर का बेचा गया।
  8. अमेजन पर 1995 में पहली बिकने वाली किताब डगलस होफस्टैड्टर की फॉ‌लिड कॉन्सेप्ट्स एंड क्रिएटिव एनालॉजिस थी।
  9. स्काइप पर पहला वाक्य डेवलपर्स के एक सदस्य ने अप्रैल, 2003 में एस्टोनियाई में बोला 'Tere, kas sa kuuled mind?'  "हैलो, आप मुझे सुन सकते हैं?" (ह‌िंदी में)।
  10.  मार्क जकरबर्ग आईडी नंबर 4 के साथ फेसबुक पर पहला व्यक्ति थे (पहले तीन फेसबुक अकाउंट परीक्षण के लिए इस्तेमाल किए गए थे)। फेसबुक में शामिल होने वाले पहले गैर-संस्थापक Arie Hasit (तस्वीर में) है, जो इसराइल में अब अध्ययन कर रहे हैं।
  11.  पहले यूट्यूब वीडियो सैन डिएगो चिड़ियाघर में सह-संस्थापक जावेद करीम ने पोस्ट किया गया था। यह 23 अप्रैल, 2005 को अपलोड किया गया था और लगभग 10 लाख बार देखा जा चुका है।
  12. पहला ट्वीट 21 मार्च, 2006 को सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने  लिखा था।

Keywords : Email, Vedio Upload, Internet, First Domain, father of Email