Showing posts with label Hardware. Show all posts
Showing posts with label Hardware. Show all posts

Tuesday, 16 February 2016

इन 5 Tips से बढ़ाएं स्टोरेज कैपेसिटी स्मार्टफोन की मेमोरी - Tip to increases storage capacity of Smartphone memory's

1. क्लाउड पर ट्रांसफर करें डाटा

ज्यादातर लोगों के मोबाइल में काफी संख्या में फोटोज रहते हैं जो काफी जगह घेरते हैं। अगर आप फोटोज को ऑनलाइन क्लाउड सर्विस पर स्टोर कर दें तो इससे काफी मेमोरी फ्री हो जाएगी। इसके लिए आप गूगल ड्राइव या माइक्रोसॉफ्ट वन ड्राइव जैसी क्लाउड सर्विसेस की मदद ले सकते हैं। क्लाउड पर आपका डाटा डिजिटली सुरक्षित रहता है, जिसे आप कभी भी एक्सेस कर सकते हैं।

2. स्टोरेज से गाने हटा दें

अगर आपके मोबाइल पर ढेर सारे गाने स्टोर हैं तो इससे भी आपके मोबाइल का बहुत-सा स्पेस खराब होता है। ऐसे में गाने सुनने के लिए आप ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विसेस जैसे गाना, सावन, विंक या साउंड क्लाउड के ऐप्स की मदद ले सकते हैं। इससे भी आपके मोबाइल का ढेर सारा स्पेस बच जाएगा।
3. गैर जरूरी ऐप्स को डिलीट करें

आप अपने मोबाइल से उन सारी ऐप्स को डिलीट कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल आप नहीं करते हैं। इसके लिए आपको अपने एंड्रॉइड फोन की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स ऑप्शन में जाना होगा। वहां आप गैर जरूरी ऐप्स को सेलेक्ट करके उन्हें अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
4. एक्सटर्नल स्टोरेज पर डाटा ट्रांसफर करें

आप अपने मोबाइल का पूरा डाटा किसी बाहरी डिवाइस जैसे कम्प्यूटर पर भी स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल को डाटा केबल के जरिए कम्प्यूटर से जोड़ना होगा और फिर जरूरी प्रोसेस को पूरा करते हुए आप सारा डाटा हार्ड डिस्क पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना डाटा माइक्रो SD कार्ड या OTG पेनड्राइव पर भी लोड कर सकते हैं।
5. डाटा डिलीट कर दें

आप अपने फोन से वे फोटोज और वीडियोज डिलीट कर सकते हैं, जिन्हें रखना आपके लिए जरूरी नहीं हैं और जो बेवजह मोबाइल की मेमोरी को घेर रहे हैं। इससे भी मोबाइल के स्टोरेज में काफी जगह खाली हो जाएगी।


Keywords : Hardware, Memory Shortage , Big Problem ,Smartphones, Know, 5 Ways , Clear Memory, 

स्मार्टफोन्स यूजर्स के लिए ये 6 Useful टिप्स - Usefull tips for smartphone users

एंड्रॉइड में ऐसे कई फीचर्स हैं, जिनकी मदद से स्मार्टफोन को और स्मार्ट बनाया जा सकता है। हम आपको ऐसी 6 सीक्रेट टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन में इन फीचर्स का यूज कर सकते हैं।

ऐसे ढूंढें साइलेंट मोड पर रखे फोन को ...

यह फीचर आपको सेटिंग्स में नहीं मिलेगा। अगर आप अपना फोन साइलेंट मोड में रखकर भूल गए हैं तो गूगल की मदद से बहुत आसानी से ढूंढा जा सकता है। इसके लिए पहले अपने gmail आईडी से लॉगइन करना होगा। यह वही आईडी होनी चाहिए, जिससे अपने स्मार्टफोन में लॉगइन किया है।

अब www.google.com/android/devicemanager को एड्रेस बार में कॉपी करके पेस्ट कर दें। यहां आपको स्मार्टफोन के मॉडल के नाम के साथ उसकी लोकेशन भी दिखेगी। वहां आपको Ring का ऑप्शन नजर आएगा। उस पर क्लिक करें। फोन रिंगर ऑफ होगा, तब भी इस पर रिंग टोन सुनाई देने लगेगी।

फोन डिस्चार्ज होने पर या कनेक्टिविटी नहीं होने पर यह फीचर काम नहीं करेगा।
2. टेक्स्ट पढ़ना होगा आसान

जिन लोगों की नजर कमजोर होती है उन्हें स्मार्टफोन पर टेक्स्ट पढ़ने में दिक्कत होती है। कई बार हल्के ग्रे रंग का टेक्स्ट बैकग्राउंड के साथ मर्ज होता दिखता है, जिसे पढ़ना मुश्किल होता है।

इस समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए Settings में जाकर Accessibility में जाना होगा। यहां पर Hight Contrast Text ऑन करते ही टेक्स्ट को ज्यादा बेहतर देख पाएंगे।
3. नोटिफिकेशन होंगे मैनेज्ड

बहुत ज्यादा नोटिफिकेशंस कई बार परेशान कर देते हैं। इनसे छुटकारे के लिए नोटिफिकेशन बार खोलकर किसी भी ऐप की नोटिफिकेशन पर टैप करके होल्ड करें। इससे आपको नोटिफिकेशन के आगे सेटिंग ऑइकन दिखाई देगा।

इस आॅइकन पर टैप करते ही उस ऐप के लिए नोटिफिकेशन सेटिंग ओपन हो जाएगी। यहां से आप नोटिफिकेशन एडजस्ट कर सकते हैं और पूरी तरह से बंद भी कर सकते हैं। इससे आपको उस ऐप के नोटिफिकेशंस नहीं मिलेंगे। ऐसा सभी ऐप के नोटिफिकेशन के लिए किया जा सकता है।
4. स्मार्ट लॉक

सुरक्षा कारणों से सभी को अपने स्मार्टफोन पर लॉकस्क्रीन पासवर्ड रखना चाहिए, मगर इसे बार-बार डालना परेशानी का कारण बन जाता है। इससे बचने के लिए स्मार्टलॉक ऑप्शन अपना सकते हैं। फोन की सिक्योरिटी में जाकर स्मार्टलॉक ऑप्शन पर जाइए और अपनी होम लोकेशन को ट्रस्टेड लोकेशन में ऐड कर दीजिए।

इस फीचर का फायदा यह होगा कि जब आप होम लोकेशन में होंगे या फिर किसी एड किए हुए डिवाइस से कनेक्ट होंगे तो आपका फोन आपसे पासवर्ड नहीं मांगेगा, क्योंकि वह समझ जाएगा कि आप सुरक्षित जगह या अपने घर पर ही हैं।
5. इंटरफेस की स्पीड बढ़ जाएगी

फोन के इंटरफेस से ही हम फोन में अच्छी तरह देख और काम कर पाते हैं। यह आइकॉन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं तो समझ लीजिए कि स्पीड कम हो गई है।

इसके लिए Settings में जाएं और About Phone में Build Number पर टैप करें। इससे Developer Options ऑन हो जाएंगे। डेवलपर ऑप्शन में जाकर Window and Transition Animation ऑप्शन में जाइए। एनिमेशन की डिफॉल्ट वैल्यू 1x होगी। इसे 0.5x कर दीजिए। इससे स्पीड बढ़ जाएगी। ज्यादा स्पीड चाहिए तो एनिमेशन ऑफ भी कर सकते हैं। यह फीचर एंड्राइड के किटकैट और उसके ऊपर के वर्जन पर ही काम करेगा।

6. होमस्क्रीन पर ऐप के आइकॉन एड होने से रोकें

जब भी आप प्ले स्टोर से कोई ऐप इंस्टॉल करते हैं, उसका आइकॉन मोबाइल की होम स्क्रीन पर अपने आप एड हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसा न हो तो Play Store ओपन कीजिए और टॉप में लेफ्ट साइड से सेटिंग्स खोलिए।

यहां पर आपको Add icon to Home Screen नाम का ऑप्शन दिखेगा। इसे अनचेक कर दीजिए। अब ऐप इंस्टॉल होने पर होम स्क्रीन में ऑटोमैटिकली कोई आइकॉन ऐड नहीं होगा।'


Keywords : स्मार्टफोन्स, यूजर्स , 6 Useful टिप्स, Hardware , Android ,Smartphone User